माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, जानें कब होगा अंतिम संस्कार

Published : Mar 12, 2023, 10:53 AM ISTUpdated : Mar 12, 2023, 11:44 AM IST
Madhuri Dixit Mother

सार

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 12 मार्च की सुबह निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। स्नेहलता दीक्षित का अंतिम संस्कार रविवार शाम को वर्ली स्थित श्मशान में किया जाएगा।

Madhuri Dixit Mother Passed Away: माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 12 मार्च की सुबह साढ़े 8 बजे निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। स्नेहलता दीक्षित का अंतिम संस्कार रविवार शाम को वर्ली स्थित श्मशान में किया जाएगा।

माधुरी दीक्षित की मां के निधन की खबर सबसे पहले उनके करीबी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उनके मुताबिक, स्नेहलता दीक्षित का निधन घर पर स्वाभाविक रूप से हुआ है। बता दें कि माधुरी के पिता का नाम शंकर दीक्षित था। वे पेशे से इंजीनियर थे और उनकी खुद की फैक्टरी थी। सितंबर, 2013 में 91 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था। 

रविवार शाम को होगा अंतिम संस्कार : 

माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने ये दुखद समाचार शेयर किया है। एक बयान में उन्होंने कहा- हमारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित 12 मार्च की सुबह अपने करीबियों को छोड़ शांति से गुजर गईं। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच वर्ली स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

जून, 2022 में मनाया था मां का 90वां जन्मदिन : 

बता दें कि 27 जून, 2020 को माधुरी दीक्षित ने मां स्नेहलता दीक्षित का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर मां स्नेहलता की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। इनमें वो अपनी मां और पति श्रीराम नेने के साथ नजर आई थीं। माधुरी ने ट्विटर पर मां की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था-  मेरी अनमोल, मेरी सपोर्ट सिस्टम, पूरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, जीवन के तूफानी समंदर में मेरा लंगर... हर बीतते दिन के साथ मैं आपको और अधिक संजोती हूं। आज का दिन सबसे अलग है। हैप्पी बर्थडे मॉम। ⁣

 

ये भी देखें : 

Satish Kaushik Last Rites: अर्थी पर पति का शव देख बिलख पड़ी पत्नी, पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल