
एंटरटेनमेंट डेस्क । पलक तिवारी बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार किड्स हैं। वह मशहूर टीवी स्टार श्वेता तिवारी की बेटी हैं। पलक अपने शानदार लुक्स की वजह से फिल्म मेकर्स को लुभा रहीं हैं। पलक अपने स्टाइलिश आउटफिट की वजह से सोशल मीडिया सनसनी बन चुकी हैं।
वहीं पलक तिवारी जल्द ही सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान के साथ बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान के साथ शूटिंग के एक्सपीरिएंस को शेयर किया है।
पलक तिवारी ने सलमान खान को बताया पिता
हाल ही में एक इंटरव्यू में पलक ने किसी का भाई किसी की जान ( Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan ) में शूटिंग के एक्सपीरिएंस के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पहले घबराहट होती थी क्योंकि वह इस तरह के माहौल में नई थी, लेकिन सलमान खान ने उन्हें घर जैसा महसूस कराया। 'वह बॉलीवुड के पिलर हैं। मैंने शूटिंग के समय बेहद घबरा रही थी, हालांकि वह सेट पर एक पिता की तरह ही ट्रीट करते हैं। उन्होंने ये फिक्स किया कि हमें अच्छी डाइट प्रोवाइड कराई जाए।
श्वेता तिवारी को नहीं अपनी बेटी की चिंता
पलक ने अपनी मां और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को बारे में बात करते हुए कहा, 'जब मैं शूटिंग कर रही थी तो उन्हें पूऱा भरोसा था मेरा ख्याल रखा जाएगा। सलमान को फिल्म के सेट के और हर आर्टिस्ट के बारे में पूरी जानकारी होती है। वे सभी का बराबर ख्याल रखते हैं।
किसी का भाई किसी की जान के बारे में
किसी का भाई किसी की जान को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। इसे सलमान और सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, भूमिका चावला, वेंकटेश दग्गुबाती, जगप्ती बाबू, विजेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और विनाली भटनागर ने भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।