सतीश कौशिक की मौत की असली वजह आई सामने! अब पुलिस 7 घंटे के CCTV फुटेज की जांच करेगी

Published : Mar 11, 2023, 06:43 PM IST
Satish Kaushik Death Case

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, दिल्ली पुलिस फिलहाल सतीश कौशिक की विसरा रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। इस बीच दावा यह भी किया जा रहा है कि पुलिस को सतीश की डिटेल्ड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल चुकी है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ गई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिवंगत अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को कौशिक की डिटेल्ड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल गई है। अब दिल्ली पुलिस उस फार्महाउस की 7 घंटे की CCTV फुटेज को खंगाल रही है, जहां दिग्गज अभिनेता ने मौत से कुछ घंटे पहले होली मनाई थी। पुलिस के मुताबिक़, डिटेल्ड पोस्टमॉर्टम में इस बात की पुष्टि हुई है कि अभिनेता की मौत नेचुरल है। उनका निधन कार्डिएक अरेस्ट के चलते हुए है, जो कि कोरोनरी आर्टरी ब्लॉकेज के कारण हुआ था।

मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

पुलिस ने आगे कहा कि सतीश कौशिक के विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है और तमाम तरह की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कंप्लीट हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक़, उन्हें इस मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि सतीश कौशिक को हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या थी।  

क्राइम ब्रांच ने किया फार्महाउस का दौरा

66 साल के अभिनेता के निधन के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम ने उस फार्महाउस का दौरा किया था, जहां वे रुके हुए थे। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पुलिस को फार्महाउस से कुछ दवाइयां मिली हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, अभी इनकी रिपोर्ट आनी बाक़ी है। सूत्र यह भी बताते हैं कि जो दवाइयां मिली हैं, उनमें से एक भी ऐसी नहीं है, जो प्रतिबंधित हो। फिर भी यह जानकारी जुटाई जा रही है कि दवाइयों में कौन-सा नमक मिला हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पुलिस विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह पता लग सकेगा कि सतीश कौशिक ने आखिरी बार क्या खाया था।

कुबेर ग्रुप के मालिक का फार्महाउस

दूसरी ओर यह बात भी सामने आ गई है कि जिस फार्महाउस पर सतीश कौशिक रुके थे, वह कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू का है, जो कि अभिनेता के दोस्त भी थे। मालू फार्महाउस दिल्ली के बिजवासन के पुष्पांजलि फार्महाउस एरिया में है। पुलिस के मुताबिक़, होली वाले दिन इस फार्महाउस पर पार्टी हुई थी, जिसमें 20-25 मेहमान मौजूद थे। सतीश ने यहां होली मनाई और रात में करीब 9:30 बजे सोने चले गए। फिर रात में लगभग 12 बजे उनकी सेहत बिगड़नी शुरू हुई तो उन्होंने मैनेजर को बुलाया और बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मैनेजर उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल लेकर गया, जहां रात के लगभग 1.45 बजे उनका निधन हो गया।

और पढ़ें…

ख़ुदकुशी करना चाहते थे सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा! जानिए आखिर क्या थी इसकी वजह

28 साल के बच्चों की मां को इस अंदाज़ में पोज देते देखा तो भड़के लोग, बोले- लानत है तुम पर

ऑस्कर 2023: एकेडमी अवॉर्ड में जाने वाली पहली फिल्म थी 'मदर इंडिया', भारत ने इन 9 मामलों में रचा इतिहास

CITADEL के लिए प्रियंका चोपड़ा को मिली एक्टर के बराबर फीस, 22 साल के करियर में पहली बार हुआ ऐसा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sanjay Gupta Upcoming Movies: संजय गुप्ता की ये 4 फ़िल्में रह गईं अधूरी, एक में होते टाइगर श्रॉफ!
SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा