छावा की रिलीज से पहले विक्की कौशल पहुंचे महाकुंभ, क्या नहीं लगाई डुबकी ?

Rupesh Sahu   | ANI
Published : Feb 13, 2025, 05:26 PM IST
Vicky Kaushal

सार

विक्की कौशल ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान पवित्र स्नान किया। यह यात्रा उनकी आने वाली फिल्म 'छावा' के रिलीज से पहले हुई है। लाखों श्रद्धालुओं के साथ विक्की भी संगम में डुबकी लगाने वालों में शामिल हुए।

mahakumbh 2025 vicky kaushal prayagraj triveni sangam snana : बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल  गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के त्रिवेणी संगम पहुंचे। महाकुंभ 2025 का दौरा करते हुए  छावा एक्टर विक्की ने पवित्र स्थल पर आने  की वजह बताई। ये  मौका मिलने के लिए आभार जताते हुए विक्की ने कहा, "मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। मैं महाकुंभ की यात्रा का इंतजार कर रहा था। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे यहां आने का अवसर मिला।"

क्या विक्की कौशल ने नहीं लगाई पवित्र डुबकी

विक्की कौशल के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एएनआई के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई क्लिप में एक्टर नाव से  संगम तट का विहंगम दर्शन करते दिख रहे हैं। इस दौरान वे ब्लैक शर्ट, पेंट और सल ग्लासेस लगाए दिखाई दिए। हालांकि उनके स्नान को कोई वीडियो शेयर नहीं किया गया है।इससे लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या वे यहां खाली अटेंडेस लगाने आए थे। 


रणवीर-सारा की जोड़ी फिर से! रोहित शेट्टी ला रहे हैं 2025 की सबसे बड़ी प्रेम कहानी?
 

 

छावा की रिलीज के पहले, विक्की की धार्मिक यात्रा

विक्की कौशल की ये यात्रा उनकी अपकमिंग फिल्म 'छावा' की रिलीज से पहले हो रही है। ये ऐतिहासिक महाकाव्य मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की लाइफ पर बेस्ड है। इसे लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्टर किया है। इसमें रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना का भी लीड रोल है। यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को रिलीज़ होगी।

Chhaava Prediction: क्या विक्की कौशल को मिलेगी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग?

अभी 13 दिन और चलेगा महाकुंभ

इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों की दी गई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को 1.47 मिलियन से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और रहस्यमयी सरस्वती के पवित्र संगम पर डुबकी लगाई है। इनमें से 5 लाख कल्पवासी हैं, जबकि 9.79 लाख तीर्थयात्री चल रहे महाकुंभ में भाग ले रहे हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। दुनिया भर से लोग कुंभ में पहुंच रहे हैं। वहीं 12 फरवरी तक, त्रिवेणी जल में डुबकी लगाने वाले भक्तों की कुल संख्या 482.9 मिलियन से अधिक हो गई है। पौष पूर्णिमा (13 जनवरी, 2025) को शुरू हुआ महाकुंभ 2025 दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। ये भव्य आयोजन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?