
रोहित शेट्टी ने सिम्बा में रणवीर सिंह और सारा अली खान की जोड़ी को इंट्रोड्यूस कराया था। अब एक बार फिर वे इस केमिस्ट्री को पर्दे पर ला रहे हैं। फेमस डायरेक्टर ने इसकी एक झलक भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी हैं। रोहित शेट्टी ने सिम्बा की जोड़ी, रणवीर सिंह और सारा अली खान की एक क्लिप शेयर करते हुए फैंस को खुश कर दिया है।
रोहित शेट्टी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए टीज़र पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "भाईसाहब, आखिरकार! इन दोनों को एक साथ लाने के लिए थैंक्स ! पहले से ही टिकट बुक कर रहे हैं," जबकि दूसरे ने कहा, "हमारा तो वेलेंटाइन ही मन गया ! सिम्बा हिट जोड़ी वापस आ गई है ।"
वो मूवी जिस पर सेंसर बोर्ड ने लगाए 120 कट, इधर Diljit Dosanjh एक पर भी नहीं राजी
फिलहाल ये क्लियर नहीं है कि टीज़र रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर रोहित शेट्टी की फिल्म के लिए है या किसी ऐड फिल्म के लिए है। हालाँकि, दोनों स्टार के दोबारा साथ आने की खबर ने ही फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।