Mahavatar Narsimha ने अंगद की तरह जमाया पैर? 14 वें दिन कमाए इतने करोड़

Published : Aug 07, 2025, 10:54 PM ISTUpdated : Aug 07, 2025, 11:28 PM IST

महावतार नरसिम्हा ने 14वें दिन ₹ 5.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने अब तक कुल ₹118.05 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसकी तेलुगु ऑक्यूपेंसी 17.65% रही। वहीं हिंदी वर्जन ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। फिल्म अब ₹150 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

PREV
16

महावतार नरसिम्हा ( Mahavatar Narsimha )  ने बॉक्स ऑफिस  ( box office ) पर अपने पहले 13 दिनों में शानदार प्रदर्शन किया और भारत में अनुमानित ₹112.8 करोड़ की कमाई की। यहां हम महावतार नरसिम्हा का 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी शेयर कर रहे हैं।।

26

अब तक, महावतार नरसिम्हा ने अपने चौदहवें दिन सभी भाषाओं में लगभग ₹ 5.25 Cr * ( early estimates) की शुद्ध कमाई की है। इस एनीमेशन फिल्म का कुल कलेक्शन ₹ 118.05 Cr पहुंच गया है। मूवी अभी भी थिएटर में मजबूती से जमी हुई है। 

36

गुरुवार, 7 अगस्त 2025 को महावतार नरसिम्हा की कुल तेलुगु ऑक्यूपेंसी 17.65% थी। सुबह के शो: 14.38%, दोपहर के शो: 16.78%, शाम के शो: 21.78% सीटें रिजर्व रहीं। रात के शो की रिपोर्ट कल यानि शुक्रवार 8 जुलाई को रिलीज होगी।

46

फ़िल्म का बजट मात्र ₹40 करोड़ है। ये अब तक की सबसे सक्सेसफुल इंडियन एनिमेटेड फिल्मों में शामिल हो गई है। इसके हिंदी वर्जन ने अकेले ₹ 83.55 करोड़ कमा लिए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म भविष्य में ₹150 करोड़ से अधिक की कमाई कर सकती है।

56

महावतार नरसिम्हा के डायरेक्टर अश्विन कुमार ने फिल्म की सक्सेस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि 'ये सब हमारे भारत के दर्शकों की वजह से हुआ है। जिस तरह लोगों ने इस फिल्म को अपनाया है, वो अपने आप में मिसाल बन गया है। उन्होंने कहा कि 'ये लगभग सपने जैसा है।

66

डायरेक्टर अश्विन कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में कहा कि हमें इसके सफल होने की पूरी उम्मीद थी। ज्यादातर लोगों को तो हमारे दावे पर भरोसा ही नहीं था कि फिल्म बड़ी हिट होगी। लेकिन आखिरकार हमारी उम्मीद के अनुरूप इस मूवी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories