कौन है वो शादीशुदा डायरेक्टर जिसकी अधूरी रही प्रेम कहानी, हुआ भयानक अंत

महेश भट्ट और परवीन बाबी की प्रेम कहानी बॉलीवुड की चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है। हालांकि, परवीन बाबी की बिगड़ती मानसिक स्थिति के कारण उनका रिश्ता टूट गया और उनका अंत दुखद रहा।

Rakhee Jhawar | Published : Sep 15, 2024 6:30 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री फिल्मों के साथ स्टार्स के लव अफेयर के लिए भी मशहूर है। यहां कईयों ने दिल लगाए, कईयों के दिल टूटे तो कईयों की जोड़ियां भी बनीं। इन्हीं एक लव स्टोरी महेश भट्ट और परवीन बाबी की भी मशहूर रहीं। बता दें कि महेश ने 20 साल की उम्र में अनाथालय में रहने वाली लोरिएन ब्राइट नाम लड़की से शादी की थी, जिसने अपना नाम बाद में किरण रख लिया था। कपल के दो बच्चे हुए पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। लेकिन दोनों के रिश्तों में जल्दी ही दरार आ गई। पत्नी से खटपट के बीच महेश का अफेयर 70 के दशक के सबसे पॉपुलर और बोल्ड एक्ट्रेस परवीन बाबी से शुरू हो गया। दोनों की लव स्टोरी एक फिल्म के सेट से शुरू हुई थी। महेश,प्यार में इतने दीवाने हो गए थे कि पत्नी और बच्चों को छोड़कर वे परवीन के साथ लिव-इन में रहने लगे थे।

Latest Videos

1977 में शुरू हुई थी महेश भट्ट-परवीन बाबी की लव स्टोरी

महेश भट्ट ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि परवीन बाबी के साथ उनकी रिलेशनशिप 1977 में शुरू हुई थी। परवीन उस वक्त इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थी। दोनों के रोमांच के चर्चे जल्दी ही बी-टाउ की सुर्खियां बन गए थे। लेकिन रिलेशनशिप के दौरान परवीन खुद को इनसिक्युर मानने लगी थी और धीरे-धीरे वे मानसिक रोगी बन गई। वक्त के साथ उनकी हालत बिगड़ती गई। परवीन को लगने लगा था कि कोई उन्हें मारना चाहता है।

परवीन बाबी की हालत देखकर चौंक गए थे महेश भट्ट

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने बताया था कि बात साल 1979 की है, जब एक दिन वे घर लौटे तो उन्होंने देखा कि परवीन शूटिंग के कपड़े पहने घर के एक कोने में बैठी है और उनके हाथ चाकू है। उन्हें देखते ही परवीन ने इशारा करके छुप रहने को कहा और बताया कि कोई उन्हें मारना चाहता है और वो घर में ही मौजूद है। उस वक्त परवीन की हालत देखकर महेश को जबरदस्त झटका लगा था। महेश ने बताया था कि उस वक्त वे समझ गए थे कि परवीन की हालत बहुत ज्यादा बदतर हो गई है और उन्होंने उसे पूरी तरह से खो दिया है। उन्होंने परवीन का इलाज बेस्ट साइकाइट्रिस्ट से करवाया। इलाज के दौरान पता चला कि परवीन को Paranoid Schizophrenia बीमारी है। इलाज के बाद भी परवीन की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बीमारी की वजह से वे अक्सर फिल्मों के सेट पर अजीबोगरीब हरकतें करने लगी थी। कई बार शूटिंग सेट से ही गायब हो जाती थी। उन्होंने खुद को बचाने के लिए दूसरों पर हमला करना भी शुरू कर दिया था।

परवीन बाबी की एक शर्त से नाराज हो गए थे महेश भट्ट

महेश भट्ट ने इंटरव्यू में बताया था कि परवीन बाबी ने उनके सामने एक ऐसी शर्त रखी थी, जिससे वे नाराज हो गए थे। दरअसल, परवीन चाहती थी कि वे अपने दोस्त यूजी कृष्णमूर्ति से दोस्ती तोड़ ले। यूजी वहीं थे, जिन्होंने परवीन का इलाज कराने के दौरान महेश की मदद की थी। वे फिलॉस्फर थे और उन्होंने ही बताया था परवीन के ठीक होने के चांस थोडे़ हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें फिल्मों से दूर रखना पड़ेगा। वे खुद परवीन को लेकर स्विटजरलैंड गए। इस दौरान परवीन, महेश के इरादों को समझ गई और इसीलिए उनके सामने शर्त रखी थी।

उस रात हुआ प्रेम कहानी का भयानक अंत

परवीना बाबी की बिगड़ती हालत को देखकर महेश भट्ट खुद भी ट्रामा में चले गए थे। फिर आई वो रात जब दोनों के बीच सबकुछ खत्म हो गया। परवीन की हालत देखकर एक रात महेश उन्हें और घर दोनों को छोड़कर चले गए। बताया जाता है कि महेश को रोकने के लिए परवीन आधे-अधूरे कपड़ों में बदहवास सड़कों पर दौड़ती रही, लेकिन वे नहीं रूके। वे दोबारा कभी परवीन से मिलने तक नहीं आए। महेश का भी दिल टूटा था, लेकिन उन्होंने खुद को जैसे-तैसे संभाला और अपनी पत्नी-बच्चों के पास वापस लौट गए। इस तरह दोनों की प्रेम कहानी का एक भयानक अंत हुआ।

अकेली रह गई परवीन बाबी

महेश भट्ट का साथ छूटा तो परवीन बाबी अकेली रह गई। अपनी बीमारी की वजह से सबसे धीरे-धीरे दूर हो गईं। फिल्में भी मिलना तकरीबन बंद हो गई। फिर 20 जनवरी 2005 को आई वो खबर, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिलकर रह गई। परवीन दुनिया को अलविदा कह चुकी थी। बताया जाता है कि उनकी मौत की खबर तीन दिन बाद मिली थी। पड़ोसियों ने पुलिस को फोनकर बताया था कि परवीन के घर से अजीब सी बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो पूरे घर में बदबू फैली हुई थी और परवीन मरी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें...

सलमान खान के Bigg Boss 18 का सबसे महंगा कंटेस्टेंट कौन? नाम रिवील

बदकिस्मत Star जो है 1200Cr का मालिक, पर बच्चों को नहीं दे पाएगा 1रुपया

Share this article
click me!

Latest Videos

6 बुलडोजर और 24 निर्माण ध्वस्त, राजस्थान में फर्स्ट टाइम दिखा ऐसा खतरनाक एक्शन
'हिम्मत कैसे पड़ गई...' BJP विधायक ने इंस्पेक्टर से कहा- अब आर-पार होगा
'नफरत की दुकान और मोहब्बत का बोर्ड' गुस्से में क्यों आग बबूला हुए PM Modi
महिला SDM पर टूट पड़ी घूंघट वाली आंटी, कुछ ना कर सकी पुलिस-VIDEO VIRAL
'BJP के मुंह पर कड़ा तमाचा है SC का आदेश' Kejriwal की जमानत पर AAP गदगद #Shorts