
महेश मांजरेकर की एक्स वाइफ और कॉस्ट्यूम डिजाइनर दीपा मेहता का निधन हो गया है। महेश और दीपा के बेटे सत्या मांजरेकर ने सोशल मीडिया के जरिए दीपा के निधन की दुखद खबर का खुलासा किया है। वहीं इस खबर को सुनकर शोक की लहर दौड़ उठी है। वहीं सभी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता के बेटे सत्या मांजरेकर ने अपनी मां के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए उनकी अनसीन फोटो शेयर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आई मिस यू मम्मा'। ऐसे में उनके इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने दीपा के निधन पर शोक व्यक्त करना शुरू कर दिया। साथ ही सत्या को इस दुख के समय मजबूत रहने के लिए कहा। वहीं महेश ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
यह भी पढ़ें..
10 फिल्मों से प्रभास लाएंगे बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, पर 2025 में एक भी नहीं होगी रिलीज
गुंडा कहने वाले डायरेक्टर पर भड़के सलमान खान, साफ लफ्जों में दे डाली नसीहत
दीपा मेहता एक पॉपुलर कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं । महेश मांजरेकर ने साल 1987 में दीपा मेहता से शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे। हालांकि, शादी के कुछ ही साल बाद 1995 उन्होंने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। इस शादी से उनकी एक बेटी और एक बेटा है, जिनका नाम अश्वमी मांजरेकर और सत्या मांजरेकर। दीपा से अलग होने के बाद, महेश ने अभिनेत्री मेधा मांजरेकर से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी सई मांजरेकर है।
वहीं उनके एक्स हसबैंड महेश मांजरेकर की बात करें, तो वो मराठी और हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर हैं। महेश एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर हैं। उन्होंने फिल्मों में आने से पहले थिएटर से अपना करियर शुरू किया। मांजरेकर ने 'वास्तव: द रियलिटी' (1999), 'अस्तित्व' (2000) और 'वांटेड' (2009) जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।