'जल्दी आऊंगी', पति की मौत के डेढ़ माह बाद सिंगर ने छोड़ी दुनिया, आखिरी पोस्ट वायरल

Published : Nov 06, 2024, 02:45 PM IST
sharda sinha

सार

पॉपुलर सिंगर शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन। अपने दिवंगत पति को याद करते हुए लिखा था भावुक पोस्ट, कहा- 'मैं जल्द ही आउंगी'। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ पटना में होगा अंतिम संस्कार।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर सिंगर शारदा सिन्हा का 5 नवंबर को दिल्ली AIIMS में 72 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बीच शारदा का एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है, जो हाल ही में उन्होंने अपने दिवंगत पति ब्रजकिशोर सिन्हा को याद करते हुए अपने जन्मदिन के मौके पर लिखा था। पहले तो शारदा ने बताया कि हर साल उनके पति उनका बर्थडे कैसे मनाते थे। इसके साथ ही उन्होंने आखिरी में लिखा कि मैं जल्द ही आउंगी। आपको बता दें शारदा के पति का निधन 22 सितंबर 2024 को हुआ था।

शारदा ने लिखा था इमोशनल पोस्ट

शारदा ने लिखा था, 'जब मेरे बर्थडे पर घर पर सभी लोग गहरी नींद में सो रहे होते थे, तब सिन्हा साहब चुपचाप उठते थे और मेरे लिए गुलाब के फूल और नाश्ता लेकर आते थे और मेरे उठने तक का इंतजार करते थे। जैसे ही मैं उठती थी, वो मुझे गुलाब के फूल देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते थे। उसके बाद वो जंक फूड खाने का बहाना ढूंढते थे, जो उनके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं था। मैं अक्सर अपने बच्चों से कहती थी कि उन्हें, जो नाश्ता मिला है उसे उन्हें न परोसें, यह जानते हुए कि वो इसे पहले ही बाहर खा चुके होंगे। पहले तो वो इस बात से मना करते थे, लेकिन जब मैं गुस्से में उन्हें देखती थी, तो वो स्वीकार करते थे कि वो पहले ही जंक फूड खा चुके हैं। ऐसा हमारे घर में हर साल होता था। मैं उनसे आखिरी बार 17 सितंबर की शाम को मिली थी। बाहर जाने से पहले, मैंने उनसे कहा था कि मैं तीन दिनों में वापस आऊंगी। अपना ख्याल रखना। इस पर उन्होंने कहा था कि मैं बिल्कुल ठीक हो जाऊंगा। अपना ध्यान रखना और जल्दी आना। उस समय वो पूरे समय मुझे ही देख रहे थे। हालांकि, कौन जानता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात थी।'

राजकीय सम्मान के साथ होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

शारदा सिन्हा ने आगे लिखा, 'उनके न रहने पर मुझे उनकी कमी बहुत खलती है। मेरे बच्चे, वंदना और अंशुमान, को अभी भी लगता है कि उनके पिता किसी काम से बाहर गए हैं और जल्द ही लौट आएंगे। ये हमारी आखिरी मुलाकात की तस्वीर है। तस्वीर में आप उन्हें अपनी पोती के साथ आंसू भरी आंखों में देख सकते हैं और मैं उन्हें आश्वासन दे रही हूं कि मैं जल्द ही घर आऊंगी। मैं जल्दी ही आउंगी, मैंने बस यही कहा था उनसे।'

आपको बता दें शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार उसी स्थान पर होगा जहां उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा का अंतिम संस्कार हुआ था।

और पढ़े..

दुनिया की सबसे महंगी 'रामायण' की रिलीज डेट का ऐलान, 2 पार्ट में BO पर मचाएगी धूम

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म