दुनिया की सबसे महंगी 'रामायण' की रिलीज डेट का ऐलान, 2 पार्ट में BO पर मचाएगी धूम

Published : Nov 06, 2024, 11:46 AM IST
Ranbir Kapoor Ramayan

सार

रणबीर कपूर की 'रामायण' दो भागों में रिलीज़ होगी। पहला भाग 2026 की दिवाली पर और दूसरा 2027 की दिवाली पर आएगा। फिल्म का बजट 835 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए तैयार है। इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। साथ यह भी साफ़ हो गया है कि फिल्म तीन नहीं, बल्कि दो पार्ट में रिलीज होगी। 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बुधवार (6 नवम्बर) को सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है और बताया है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण 835 करोड़ रुपए में हुआ है और यह भारी भरकम बजट इसे ना सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया की सबसे महंगी फिल्म बनाता है।

कब रिलीज होगी रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण'

नमित मल्होत्रा ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसके अनुसार 'रामायण' का पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट इसके एक साल बाद 2027 की दिवाली पर दर्शकों को देखने को मिलेगा। नमित ने अपनी पोस्ट में यह खुलासा भी किया है कि वे 'रामायण' पर एक दशक से काम कर रहे थे।

 

 

नमित लिखते हैं, "एक दशक से भी ज्यादा वक्त पहले मैंने इस महाकाव्य को पर्दे पर लाने का नेक काम शुरू किया था, जिसने 5000 सालों तक अरबों दिलों पर राज किया है। आज मैं यह देखकर रोमांचित हूं कि हमारी टीम की कड़ी मेहनत के चलते यह खूबसूरत आकार ले रही है, ताकी हमारे इतिहास, हमारे सच और हमारी संस्कृति हमारी 'रामायण' का सबसे सटीक और आश्चर्यजनक अडॉप्शन दुनियाभर के लोगों के सामने पेश हो सके।"

'रामायण' की स्टार कास्ट

'रामायण' की स्टार कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन बताया जाता है कि रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण, सनी देओल हनुमान, अरुण गोविल दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, इंदिरा कृष्णन कौशल्या और रकुल प्रीत सिंह सूर्पणखा के किरदार में नज़र आएंगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!
YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव