Donald Trump के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस का डिनर! व्हाइट हाउस से शेयर की तस्वीरें

Published : Dec 19, 2025, 07:55 PM IST

अमेरिका में हर साल की तरह इस बार भी व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर का आयोजन किया गया है। इसमें कुछ खास हस्तियों को इनवाइट किया गया था। 90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी इसमें शिरकत की, उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। 

PREV
17

डिनर के लिए व्हाइट हाउस को क्रिसमस ट्री से सजाया गया था। इसमें दुनियाभर से चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया  था। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस इवेंट में इनवाइट किए जाने को ऑनर बताया है। 

27

मल्लिका शेरावत ने US में व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर में हिस्सा लिया। इनविटेशन मिलने के बाद वे इस कार्य़क्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। मर्डर एक्ट्रेस ने इवेंट की झलकियांयाँ शेयर करते हुए, उन्होंने इस एक्सपीरिएंस को 'पूरी तरह से Unrealistic' बताया।

37

मल्लिका ने सोशल मीडिया पर लिखा, "व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर में इनवाइट होना पूरी तरह से अवास्तविक लगता है, आभारी हूं।" इस इवेंट के लिए, मल्लिका ने पिंक ओम्ब्रे स्लिप ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने फर जैकेट के साथ पेयर किया था।

47

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर, मल्लिका ने व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर में इनवाइट होना पूरी तरह से अवास्तविक लगता है - आभारी #whitehouse #xmasdinner।" क्रिसमस रिसेप्शन 18 दिसंबर को व्हाइट हाउस में हुआ था।

57

तस्वीरों में, मल्लिका फेस्टिव डेकोर के सामने पोज़ देती नज़र आईं, जिसमें जगमगाती लाइट्स और खूबसूरती से सजे क्रिसमस ट्री थे। एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दर्शकों को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं देते हुए दिख रहे हैं।

मल्लिका शेरवात ने व्हाइट हाउस से वीडियो भी शेयर किए हैं- 
 

67

यह मल्लिका का पहला व्हाइट हाउस इनविटेशन नहीं है। साल 2011 में, उन्होंने ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन के दौरान व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में भी हिस्सा लिया था। यह फिल्म 'पॉलिटिक्स ऑफ लव' में उनके रोल के सिलसिले में था, जो 2008 के US इलेक्शन पर बेस्ड थी। 

77

मल्लिका शेरावत वर्क फ्रंट

प्रोफेशनल फ्रंट पर, मल्लिका आखिरी बार विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन पर नज़र आई थीं, जिससे उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की थी।

Read more Photos on

Recommended Stories