महामंडलेश्वर से हटने पर झलका Mamta Kulkarni का दर्द, ये 25 सालों की तपस्या

Published : May 31, 2025, 06:50 PM ISTUpdated : May 31, 2025, 07:18 PM IST

पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर नियुक्ति विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इसे ईश्वर की कृपा और अपनी तपस्या का फल बताया। 90 के दशक की स्टार, ममता, 25 साल बाद भारत लौटी थीं।

PREV
16

ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में अपनी नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा ( spiritual journey ) के बारे में बात की है।

26

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस में शामिल की जाती हैं। वे करन- अर्जुन में सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं।

36

ममता कुलकर्णी तकरीबन 25 साल तक बॉलीवुड से दूर रहीं, वे इस साल की शुरुआत में भारत लौंटी और प्रयागराज में महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर नियुक्त की गईं।

46

संत सामाज ने एक्ट्रेस को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर घोर आपत्ति उठाई थी। कई लोगों ने करोड़ों रुपए देकर ये पद खरीदने के भी आरोप लगाए था। इसके बाद उनसे महामंडलेश्वर की पदवी वापस लेली गई थी।

56

इसी घटनाक्रम में 30 जनवरी, 2025 को किन्नर अखाड़े के फाउंडर ऋषि अजय दास ने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को उनके पद से निष्कासित कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारियां दी गई थीं, वह उनसे भटक गए। इन तमाम विवादों के बाद ममता कुलकर्णी से महामंडलेश्वर पद वापस ले लिया गया था।

66

इस घटना के कुछ महीनों बाद बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में अपनी नियुक्ति पर विवाद के बारे में खुलकर बात की। हाल ही में एएनआई से बातचीत में, चायना गेट एक्ट्रेस ने बताया, "उस कुंभ में महामंडलेश्वर बनना...दरअसल मेरे लिए सब कुछ भगवान के हाथ में था, 140 वर्षों में इतना पवित्र अवसर था।" फिर "भगवान ने मुझे मेरी 25 साल की 'तपस्या' का फल दिया। लेकिन कुछ लोगों को मेरे आध्यात्म की राह रास नहीं आई। मुझसे मेरी तपस्या का फल छीन लिया गया। 

Read more Photos on

Recommended Stories