कंजी आंखों वाली वो बॉलीवुड हसीना, जिसके कारण आपस में भिड़ गए थे ये बाप-बेटे

Published : Jul 30, 2025, 08:00 AM IST

Mandakini Birthday: बॉलीवुड की कंजी आंखों वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी 62 साल की ही गईं हैं। फिल्म राम तेरी गंगा मैली से रातोंरात स्टार बनी मंदाकिनी सालों से लाइमलाइट से दूर हैं। बर्थडे पर जानते हैं उनके करियर और फिल्मों के बारे में। 

PREV
15
मंदाकिनी का करियर

1963 में मेरठ में जन्मी मंदाकिनी का हमेशा से एक्ट्रेस बनने का सपना था। हालांकि, उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में खूब रिजेक्शन झेले। मंदाकिनी ने कई बार फिल्मों में रोल पाने ऑडिशन दिए, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। बताया जाता है कि एक डायरेक्टर ने तो उन्हें कास्ट करने का फैसला भी कर लिया था, लेकिन फिल्म के हीरो ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। आखिरकार वे वापस अपने घर चलीं गईं।

25
मंदाकिनी की चमकी किस्मत

कहा जाता है कि घर लौटने के कुछ वक्त बाद मंदाकिनी को पता चला राज कपूर एक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें उन्हें ऐसी हीरोइन चाहिए, जो एंग्लो इंडियन दिखती हो। मंदाकिनी बिना मौका गवाएं फिल्म के लिए ऑडिशन देने पहुंच गईं। किस्मत देखिए राज कपूर को मंदाकिनी पसंद आई और उन्होंने अपनी फिल्म के लिए उन्हें फाइनल कर लिया।

35
रातोंरात स्टार बनी थी मंदाकिनी

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली 1985 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मंदाकिनी के साथ राज कपूर ने अपने बेटे रजीव कपूर को कास्ट किया था। फिल्म रिलीज होते ही मंदाकिनी स्टार बन गई। उनके घर के बाहर प्रोड्यूसर की लाइन लग गई। हालांकि, इस फिल्म से राजीव कपूर को कोई फायदा नहीं हुआ। ना तो उन्हें फेम मिला और ना ही फिल्में ऑफर हुईं।

45
पिता से नाराज हुए राजीव कपूर

फिल्म राम तेरी गंगा मैली में करने के बाद भी राजीव कपूर के हाथ मायूसी ही लगी। इस कारण वे अपने पिता राज कपूर से नाराज भी हुए। वे चाहते थे कि राज कपूर उन्हें दोबारा लॉन्च करने के लिए एक फिल्म बनाएं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद बाप-बेटे में खूब झगड़ा हुआ और दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। बताया जाता है कि राजीव पिता से इस कदर नाराज थे कि उनके निधन पर उन्हें अंतिम विदाई तक देने नहीं गए थे। बता दें कि अब दोनों ही इस दुनिया में नहीं है।

55
मंदाकिनी का गिरा करियर ग्राफ

मंदाकिनी ने राम तेरी गंगा मैली के बाद ऐसी कोई हिट फिल्म नहीं दी, जिसे याद रखा जा सके। अपने करियर के पीक पर वे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ नजर आईं। इसके बाद उनका डाउन फॉल शुरू हो गया। फिर वे अचानक एक दिन इंडस्ट्री से गायब हो गईं। काफी वक्त बाद खबर आई कि उन्होंने डॉ.काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से की। उन्होंने जाल, जीवा, आग और शोला, लोहा, आखिरी बाजी, जंगबाज, प्यार के नाम कुर्बान, हवालात, जीते है शान से, कमांडो, प्यार मोहब्बत, तेजाब जैसी फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार फिल्म 1996 में आई फिल्म जोरदार में नजर आईं थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories