बॉलीवुड के मोस्ट फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव करोड़ों के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद है। उन्होंने खुद जेल में सरेंडर किया था। राजपाल पूरी तरह से टूट गए हैं। इसी बीच उनकी मदद करने बॉलीवुड के 2 दिग्गज सामने आए और इंडस्ट्री से भी सपोर्ट अपील की।

कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वे अपनी फिल्म अता पता लापता से जुड़े चेक बाउंस और 9 करोड़ रुपए बकाया मामले में घिरे हुए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। पाई-पाई को मोहताज एक्टर ने सरेंडर से पहले खुलकर अपनी आर्थिक परेशानियों और अकेलेपन की बात की और इस दौरान वे इमोशनल भी नजर आए। इस बयान के वायरल होने के बाद बॉलीवुड के 2 दिग्गज उनकी मदद करने आगे आए हैं।

परेशान राजपाल यादव की किसने की मदद

राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। उन्होंने सरेंडर करने से पहले कहा था- ‘सर, मेरे पास पैसे नहीं हैं… और कोई समाधान भी नजर नहीं आ रहा है’। जब उनसे पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री के किसी दोस्त की उन्होंने मदद ली तो उन्होंने कहा- ‘यहां हम सब अकेले हैं, कोई किसी का दोस्त नहीं है। मुझे अपनी समस्या से खुद ही निपटना होगा’। उनके इस बयान के वायरल होने के बाद सोनू सूद मदद के लिए आगे आए। उन्होंने राजपाल को अपनी अपकमिंग फिल्म में काम करने का ऑफर दिया और साथ ही साइनिंग अमाउंट भी देने की बात कही। सोनू ने ट्विटर पर पोस्ट भी शेयर की है। उन्होंने लिखा- 'राजपाल यादव एक शानदार एक्टर हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में यादगार रोल किए हैं। कभी-कभी जिंदगी गलत करती है, टैलेंट की वजह से नहीं बल्कि टाइमिंग की वजह से। वो मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे। ये वो वक्त है जब हम प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और साथियों को एक साथ खड़ा होना चाहिए। एक छोटी साइनिंग अमाउंट भी, ये चैरिटी नहीं है, ये सम्मान है'। उन्होंने आगे लिखा- ‘जब हममें से कोई मुश्किल दौर से गुजर रहा हो तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वो अकेला नहीं है। यही तरीका है हमारी एकता दिखाने का’। उन्होंने दूसरे स्टार्स से भी राजपाल की मदद करने की अपील की।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें... क्या करती हैं राजपाल यादव की पत्नी? दोनों की उम्र में कितना फर्क, हाइट का सच जानकर चौंक जाएंगे

अनीज बज्मी भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए

राजपाल यादव को परेशानी में देखकर डायरेक्टर अनीज बज्मी भी उनकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि राजपाल एक अच्छे इंसान है और उनकी नियत भी साफ है, वे किसी के साथ गलत नहीं कर सकते। हालांकि, वक्त कभी-कभी बुरा दौर दिखा देता है। उन्होंने कहा कि उनसे जितना हो सकेगा वे मदद करेंगे। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार की तरह है और अगर कभी कोई मुश्किल दौर से गुजर रहा है तो सभी को एक होकर उसकी मदद करना चाहिए।

ये भी पढ़ें... राजपाल यादव की 7 भयंकर कॉमेडी फिल्म, OTT पर देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट