
एंटरटेनमेंट डेस्क. दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता मां बनने जा रही हैं। इसी साल अप्रैल में उन्होंने इस बात का ऐलान किया था। अब 34 साल की मसाबा ने बताया है कि प्रेग्नेंसी में उन्हें किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मसाबा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया है कि कैसे प्रेग्नेंसी के दौरान उनके शरीर पर मुंहासे आ रहे हैं और अपना निशान छोड़कर जा रहे हैं। मसाबा ने अपनी एक क्रॉप्ड फोटो शेयर की है, जिसमें उनके शरीर पर मार्क्स देखे जा सकते हैं। तस्वीर में मसाबा का सिर्फ कंधा दिखाई दे रहा है। इसमें उन्हें डायमंड नेकलेस पहने देखा जा सकता है। मसाबा ने अपने मार्क्स दिखाते हुए इसके साथ रेड हार्ट इमोजी साझा की है।
मसाबा गुप्ता ने मुहांसों के निशान को दिया बेबी Kiss का नाम
मसाबा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "प्रेग्नेंसी के दौरान हर हफ्ते मेरे शरीर पर मुंहासे आ रहे हैं और अपने निशान छोड़कर जा रहे हैं। पहले मैं इनसे परेशान रहती थी, लेकिन अब मैंने इनका नाम बेबी रख दिया है। शायद यह सृष्टि के नयेपन की याद दिलाता है। लेकिन अगर आप भी कुछ इसी तरह के दौर से गुजर रही हैं तो यह हारमोंस की अत्यधिक उत्तेजना हो सकती है। आप अकेली नहीं हैं।"
जनवरी 2023 में हुई मसाबा गुप्ता की शादी
मसाबा गुप्ता पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। उनकी शादी जनवरी 2023 में हुई थी। उनके पति सत्यदीप मिश्रा हैं। मसाबा की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी प्रोड्यूसर मधु मंतेना से हुई थी, जो 4 साल चली। इसी साल अप्रैल में मसाबा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। मसाबा ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए लिखा था, "दूसरी खबर। दो नन्हे कदम हमारे पास आने वाले हैं। प्लीज प्यार, आशीर्वाद, और बनाना चिप्स (सिर्फ प्लेन साल्टेड) भेजें।" इसके साथ उन्होंने baby on board और mom & dad को हैशटैग किया था। मसाबा ने इसके साथ दो तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें से एक प्रेग्नेंट महिला की थी और दूसरी में मसाबा को सत्यदीप के कंधे पर अपना सिर रखे हुए देखा जा सकता है।
और पढ़ें…
रजनीकांत की फिल्म '2.0' में विलेन क्यों नहीं बने कमल हासन? सुपरस्टार ने खुद बताई वजह
Kalki 2898 AD के सबसे महंगे हीरो प्रभास नहीं! जानिए किसने दी कड़ी टक्कर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।