Published : Mar 06, 2023, 02:21 PM ISTUpdated : Mar 06, 2023, 02:27 PM IST
टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने 5 मार्च को संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। इस मौके पर उन्होंने ग्रैंड पार्टी दी, जिसमें इरफान पठान भी बीवी बच्चों संग पहुंचे। हालांकि, इरफान की बीची के चेहरे पर मास्क देख लोग एक बार फिर उन्हें ताने मारने से नहीं चूके।
पार्टी के दौरान इरफान पठान की बीवी सफा बेग अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंचीं। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
210
पार्टी में सफा के चेहरे पर मास्क देखकर लोग उनके साथ ही इरफान पठान को भी ताने मार रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- लोग चांद पर पहुंच गए, लेकिन ये नहीं सुधरेंगे।
310
वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये कैसे लोग हैं। बीवी को ऐसे रखते हैं, जैसे पता नहीं कोई उठा ले जाएगा। फेस तक नहीं दिखा रहे।
410
एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा- बच्चों को पति को कोई डर नहीं पर इन मोहतरमा को ज़रा ज्यादा ही डर है, जो अकेली ही मास्क पहनकर चली आईं।
510
हालांकि, कुछ लोग इरफान पठान के सपोर्ट में भी हैं। एक यूजर ने कहा- घटिया सोच के लोगों, ये उनकी जिंदगी है। अभी यहां उर्फी होती तो कहते कि इसको कपड़ा पहनना नहीं आता। कोई फुल ड्रेस पहने तो भी दिक्कत।
610
एक और शख्स ने कहा- आजकल सेलेब्रिटी ने जो नंगापन मचा रखा है, उससे तो ये बहुत अच्छा है। कोविड में सबने मास्क पहना, तो फिर अब मास्क से क्या दिक्कत है। जिन्हें पहनना है, ये उनकी च्वॉइस है।
710
बता दें कि इरफान पठान की बीवी सफा बेग हमेशा हिजाब में रहती हैं। उन्होंने कभी अपना चेहरा नहीं दिखाया। सफा बेग 29 साल की हैं। उनका जन्म 28 फरवरी, 1994 को हुआ था।
810
इरफान की पत्नी सफा सऊदी अरब के जेद्दा की रहने वाली हैं। इरफान से उनकी पहली मुलाकात 2014 में हुई थी। इसके बाद 4 फरवरी, 2016 को दोनों ने निकाह कर लिया।
910
सफा बेग उम्र में इरफान पठान से 10 साल छोटी हैं। इरफान और सफा ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट करने के बाद शादी का फैसला किया। दिसंबर, 2016 में सफा पहली बार मां बनीं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दिसंबर, 2021 में सफा ने दूसरे बेटे को जन्म दिया।
1010
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सफा बेग मिडिल ईस्ट एशिया की पॉपुलर मॉडल रह चुकी हैं। इसके अलावा वो बेहतरीन नेल आर्टिस्ट भी हैं। निकाह के बाद सफा अपना चेहरा नहीं दिखातीं और हिजाब में ही रहती हैं।