मस्ती 4 से दे दे प्यार दे 2 तक, जानें दर्शक किन सीक्वल फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से कर रहे इंतजार

Published : Nov 06, 2025, 07:30 PM IST

Upcoming Sequels Films: साल 2025 और 2026 में कई बड़ी सीक्वल फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें मस्ती 4 से लेकर दे दे प्यार दे 2 तक का नाम शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं किन सीक्वल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

PREV
16
दे दे प्यार दे 2

'दे दे प्यार दे' की सफलता के बाद अब इसके मेकर्स इसका दूसरा पार्ट बनाने वाले हैं। इस फिल्म में अजय और रकुल के अलावा आर माधवन, गौतमी कपूर और मीजान जाफरी भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

26
मस्ती 4

फिल्म मस्ती का चौथा पार्ट आने वाला है। इसमें अरशद वारसी और तुषार कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

36
किस किसको प्यार करूं 2

कपिल शर्मा की पहली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' एक ऐसी कॉमेडी फिल्म थी, जिसकी कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो कई शादियां करता है। वहीं अब जल्द इसका दूसरा पार्ट भी आने वाला है।

46
आवारापन 2

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' की सफलता के बाद अब इसका सीक्वल बनने जा रहा है। इस फिल्म की घोषणा तो हो गई है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसमें दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं।

56
धमाल 4

'धमाल', 'डबल धमाल' और 'टोटल धमाल' के बाद, 'धमाल 4' रिलीज होने वाली है। इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2026 की ईद में रिलीज होने वाली है।

66
मर्दानी 3

रानी मुखर्जी की मर्दानी फ्रैंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सम्मानित थ्रिलर सीरीज में से है। इसके तीसरे पार्ट में गुजराती एक्ट्रेस नजर आएंगी। वहीं इसका निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं, जो वॉर 2, टाइगर 3 और कुछ अन्य फिल्मों में सहायक निर्देशक रह चुके हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories