वरुण धवन की वो 5 लो बजट फिल्में, जिसमें से एक को छोड़ सभी हुई 100 करोड़ पार

Published : Nov 06, 2025, 07:00 PM IST

वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 से उनका लुक सामने आया हैं। उनका फौजी लुक फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। डायरेक्टर अनुराग सिंह की ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मौके पर आपको वरुण की लो बजट फिल्मों का कलेक्शन बता रहे हैं।

PREV
17
फिल्म मैं तेरा हीरो

वरुण धवन और डायरेक्टर डेविड धवन की फिल्म मैं तेरा हीरो 2014 में आई थी। इस कॉमेडी फिल्म का  बजट 29 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 78 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में इलियाना डिक्रूज लीड एक्ट्रेस थी।

27
फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया

वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया 2014 में आई थी। डायरेक्टर शशांक खेतान की इस फिल्म का बजट 33 करोड़ था और इसने 119.58 करोड़ कमाए थे। 

ये भी पढ़ें... Sunny Deol की बॉर्डर 2 से सामने आया वरुण धवन का First Look, एक्शन मोड में आए नजर

37
फिल्म बदलापुर

2015 में आई वरुण धवन की फिल्म बदलापुर के डायरेक्टर श्रीराम राघवन थे। यामी गौतम और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस मूवी का बजट 16 करोड़ था। इसने 103 करोड़ का बिजनेस किया था।

47
फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया

2017 में आई वरुण धवन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में आलिया भट्ट लीड रोल में थी। डायरेक्टर शशांक खेतान की इस फिल्म का बजट 39 करोड़ था। मूवी ने 200.45 करोड़ का कारोबार किया था। 

57
फिल्म सुई धागा

वरुण धवन-अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा 2018 में आई थी। डायरेक्टर शरत कटारिया की इस मूवी का बजट 48 करोड़ था और इसने 125.09 करोड़ कमाए थे। 

67
वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर

वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर से उनका लुक रिवील हो गया है। डायरेक्टर अनुराग सिंह की इस फिल्म की कहानी निधि दत्ता ने लिखी है। इसके प्रोड्यूसर भूषण कुमार, किशन कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता है। मूवी का बजट 350 करोड़ है। 

77
फिल्म बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट

फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल लीड रोल में हैं। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा गाणा, परवीर सिंह चीमा, गुरनीत संधू, अगंद सिंह, अनुराग अरोड़ा लीड रोल में हैं। 

ये भी पढ़ें... वो 5 हीरोइन, जिनके साथ बाप-बेटे धर्मेंद्र-सनी देओल दोनों ने फरमाया इश्क

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories