सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 लंबे समय से लाइमलाइट में बनी हुई है। सनी भी अपनी फिल्म की अपडेट्स फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक जोरदार खबर सामने आ रही है। मेकर्स ने फिल्म से वरुण धवन का पहला लुक शेयर किया है, जो धांसू है।

फिल्म बॉर्डर 2 की जबसे अनाउंसमेंट हुई है, तभी से ये चर्चा में बनी हुई है। एक बार फिर सनी देओल इस फिल्म में अपनी फौजी वाली ताकत दिखाते नजर आ रहे हैं। उनकी ये मल्टीस्टारर फिल्म की शूटिंग तकरीबन पूरी हो चुकी है। फिल्म से जुड़ी कई अपडेट्स सामने आ चुकी है। वहीं, एक ताजा जानकारी सामने आई है। आपको बता दें कि फिल्म मेकर्स ने मूवी से वरुण धवन का पहला लुक रिवील किया है। सामने आए पहले लुक में वरुण जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम पर अपना लुक शेयर किया है। उन्होंने लिखा- देश के सिपाही पीवीसी होशियार सिंह दहिया। #बॉर्डर2 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में। फैन्स उनकी पोस्ट पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वरुण धवन का बॉर्डर 2 लुक में क्या खास

डायरेक्टर अनुराग सिंह की फिल्म बॉर्डर 2 की कहानी निधि दत्ता ने लिखी है। इसके प्रोड्यूसर भूषण कुमार, किशन कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है। 2026 में रिलीज होने वाली इस मल्टीस्टारर फिल्म से वरुण धवन का पहला लुक सामने आया है। सामने आए लुक में वरुण बड़ी सी राइफल लिए जंग के मैदान में पूरे जोश के साथ नजर आ रहे हैं। फौजी वर्दी पहने वे चिल्लाते हुए दुश्मनों को आंखें दिखाते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में युद्ध का सीन देखने को मिल रहा है। फौजी लड़ रहे है तो कोई गिर रहा और गोलीबारी भी देखने को मिल रही है। वरुण के लुक पर करन जौहर, जाह्नवी कपूर, मिलाल जावेरी सहित अन्य सेलेब्स ने कमेंट्स किए है। वहीं, फैन्स भी लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। ज्यादातर का कहना है कि वे फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें... FLOP से डेब्यू, हर फिल्म हुई डिजास्टर-कौन है ये सबसे फिसड्डी बॉलीवुड स्टार किड

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के बारे में

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा गाणा, परवीर सिंह चीमा, गुरनीत संधू, अगंद सिंह, अनुराग अरोड़ा लीड रोल में हैं। मूवी 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि ये फिल्म 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। इसे जेपी दत्ता ने डायरेक्टर किया था। इसमें इसमें सनी के साथ जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, पूजा भट्ट, राखी गुलजार, शरबानी मुखर्जी और सपना बेदी थे। ये फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई (1971) पर आधारित थी। 12 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 66.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को 3 नेशनल अवॉर्ड मिले थे।

ये भी पढ़ें... वो 5 हीरोइन, जिनके साथ बाप-बेटे धर्मेंद्र-सनी देओल दोनों ने फरमाया इश्क