कपूर खानदान का सबसे पढ़ा-लिखा सदस्य, 67 की उम्र में किया ग्रैजुएशन

Published : Feb 04, 2025, 04:40 PM IST
aditya raj kapoor

सार

कपूर खानदान में पहली बार किसी ने ग्रेजुएशन पूरी की है। आदित्य राज कपूर ने 67 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।

एंटरटेनमेंट डेस्क. कपूर खानदान बॉलीवुड का सबसे बड़ा फ़िल्मी खानदान है। लेकिन अब तक इस फैमिली में पढ़ाई-लिखाई के मामले में कोई ग्रैजुएट भी नहीं था। लेकिन अब इस फैमिली के एक सदस्य ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खास बात यह है कि इस शख्स ने ना केवल ग्रैजुएशन पूरी कर कपूर खानदान के सबसे पढ़े-लिखे शख्स के तौर पर पहचान बनाई है, बल्कि जिस उम्र में इसने डिग्री ली है, वह भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हम बात कर रहे हैं आदित्य राज कपूर की, जो दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर और एक्ट्रेस गीता बाली के बेटे हैं। आदित्य राज कपूर ने 67 साल की उम्र में अपनी ग्रैजुएशन पूरी की है।

2023 में आदित्य को मिली फिलॉसफी में डिग्री

आदित्य राज कपूर ने 2023 में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से फिलॉसफी में डिग्री कंप्लीट की। 2024 में उन्होंने लेक्चरर के रूप में अपना करियर शुरू किया और सिंथेसिस ऑफ़ ईस्टर्न एंड वेस्टर्न वर्च्यु एथिक्स पर अपना पहला लेक्चर दिया।

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने क्यों की 10 साल छोटे निक जोनस से शादी? खुद बताईं 5 बड़ी वजह

फिल्मों से दूर रहते हैं आदित्य राज कपूर

आदित्य राज कपूर ने फिल्म 'बॉबी' में राज कपूर को असिस्ट किया था। बाद में उन्होंने 'धरम करम' और 'सत्यम शिवम् सुंदरम' में भी काम किया और फिर फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। एक बातचीत के दौरान 68 साल के आदित्य राज कपूर ने यह माना था कि कई साल वे राज कपूर और उनके बेटे रणधीर कपूर से मिलने से भी बचते रहे। क्योंकि उनका मानना था कि वे फिल्मों के लिए नहीं बने हैं। आदित्य ने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "कई साल तक मैं राज अंकल या उनके बेटे रणधीर से मिलने से बचता रहा, क्योंकि मुझे लगा कि मैं फैमिली के दायरे में फिट नहीं बैठता। लेकिन कुछ और करने की मेरी अपनी वजह थीं। राज अंकल ने पहले ही सिनेमा की सभी चीजों की खोज कर ली थी। मैं क्या ही कर सकता था?"

यह भी पढ़ें : Daaku Maharaaj OTT Release: जानिए कब और कहां देखें नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म?

रणबीर कपूर खानदान के 10वीं पास पहले शख्स

रणबीर कपूर ने 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड में बताया था कि वे कपूर खानदान के पहले ऐसे शख्स थे, जिन्होंने 10वीं कक्षा पास की थी। उनके मुताबिक़, जब उन्हें 10वीं के एग्जाम में 54.3 फीसदी अंक मिले तो उनकी दादी कृष्णा राज कपूर ख़ुशी से उछल पड़ी थीं और उन्होंने डिनर पार्टी होस्ट की थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल