- Home
- Entertainment
- Bollywood
- प्रियंका चोपड़ा ने क्यों की 10 साल छोटे निक जोनस से शादी? खुद बताईं 5 बड़ी वजह
प्रियंका चोपड़ा ने क्यों की 10 साल छोटे निक जोनस से शादी? खुद बताईं 5 बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क. क्या आप जानते हैं कि प्रियंका ने 10 साल छोटे निक जोनस से शादी क्यों? खुद एक्ट्रेस ने एक बातचीत के दौरान इसकी 5 बड़ी वजह बताई हैं। डालिए एक नज़र...

प्रियंका चोपड़ा ने हार्पर बाज़ार मैगजीन को दिए इंटरव्यू में निक जोनस को अपना हसफ़र बनाने की वजह बताई है। उनकी मानें तो वे एक ऐसा साथी चाहती थीं, जो परिवार चाहता हो। इतना ही नहीं, प्रियंका की अपनी कुछ शर्तें भी थीं, जिनके साथ वे शादी के बाद रहना चाहती थीं।
वजह बताते हुए प्रियंका ने इंटरव्यू में कहा, "पहली बात तो ईमानदारी है। क्योंकि मेरे पिछले कुछ रिलेशनशिप्स में मुझे कई बार बेईमानी का सामना करना पड़ा। इससे मुझे काफी तकलीफ पहुंची थी।"
प्रियंका ने दूसरी वजह बताई। वे बोलीं, "दूसरी बात यह थी कि उसे फैमिली की वैल्यू की समझ होनी चाहिए थी।"
बकौल प्रियंका, "तीसरी बात उसे अपना प्रोफेशन को सीरियसली लेना होगा। क्योंकि मैं अपने प्रोफेशन को गंभीरता से देखती हूं।"
प्रियंका कहती हैं, "चौथी बात मैं एक ऐसा शख्स चाहती थी, जो क्रिएटिव हो और मेरे साथ बड़ा सपना देखने की कल्पना रखता हो।"
प्रियंका ने पांचवी वजह बताते हुए कहा, "मैं ऐसा इंसान चाहती थी, जिसके अंदर मेरी तरह दृढ़ इच्छाशक्ति हो और जो मेरी तरह महत्वकांक्षी हो।"
प्रियंका ने इसी बातचीत में यह भी कहा कि अगर निक जोनस के अंदर ये क्वालिटी ना होतीं तो वे कभी उनसे शादी ना करतीं। वे कहती हैं, "आपको कोई ऐसा इंसान तलाश करना चाहिए, जो आपको सामान दे। सम्मान प्यार और मोहब्बत से अलग है। जब तक आपको अपने सपनों का राजकुमार नहीं मिल जाता, तब तक आपको कई ऑप्शन ट्राय करने पड़ेंगे।"
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 1 और 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हुई थी। यह शादी क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रिवाज से हुई थी। 2022 में सेरोगेसी के जरिए उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म हुआ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।