
एंटरटेनमेंट डेस्क. सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) शादी कर कर रहे हैं। इसके लिए सनी देओल के घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। खुद धर्मेंद्र (Dharmendra) ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि लंबे समय बाद उनके घर में किसी की शादी हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब सनी देओल की शादी हुई तो लोगों को इस बात की खबर कानोंकान नहीं लगी थी आइए आपको बताते हैं कि सनी देओल की शादी की खबर कैसे लोगों तक पहुंची थी और उनकी पत्नी पूजा देओल का बॉलीवुड से क्या कनेक्शन है...
1984 में गुपचुप तरीके से हुई सनी देओल की शादी
सनी देओल और पूजा देओल की शादी किस तारीख को हुई थी, यह अभी भी किसी रहस्य से कम नहीं है। लेकिन बताया जाता है कि वह साल 1984 का था। यह शादी लंदन में हुई थी, जो बेहद सीक्रेट थी। लोगों को इसके बारे में तब पता चला था, जब एक मैगजीन में उनकी शादी की तस्वीरें लीक हो गई थीं। खास बात यह है कि ये तस्वीरें खुद सनी या पूजा की ओर से मीडिया को नहीं दी गई थीं। बताया जाता है कि सनी देओल की शादी की सेरेमनी बेहद प्राइवेट तरीके से हुई थी, जिसमें उनके बेहद खास फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे।
शादी के बाद भी लंदन में ही रहीं पूजा देओल
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सनी देओल से शादी करने के बावजूद पूजा देओल ने लंदन में ही रहना तय किया। चूंकि सनी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे थे, इसलिए उन्हें मुंबई में रहना पड़ा। हालांकि, वक्त मिलते ही वे पूजा से मिलने लंदन जाते थे। शादी के लगभग 6 साल बाद 1990 में सनी और पूजा के बड़े बेटे करण देओल का जन्म हुआ और इसके कुछ साल बाद वे दूसरे बेटे राजवीर के पैरेंट्स बने।
सनी देओल की शादी में आई थी परेशानी
एक दौर ऐसा भी आया था, जब सनी देओल और पूजा देओल की शादी में परेशानी आने लगी थी। कपल के बीच बनती नहीं थी। इसकी वजह अपने रिश्ते के प्रति सनी देओल का रूखा और लापरवाह व्यवहार था। दूसरी ओर अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया के साथ सनी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ख़बरें भी चरम पर थीं।
पूजा किसी तरह खुद को संभालती रहीं, लेकिन वे सनी देओल से खुश नहीं थीं। हालांकि, उन्हें सनी के पैरेंट्स धर्मेंद्र और प्रकाश कौर का भरपूर सपोर्ट मिला और फिर धीरे-धीरे उनके बीच सबकुछ ठीक हो गया।
फ़िल्में लिखती हैं सनी देओल की पत्नी पूजा
सनी देओल की पत्नी पूजा देओल का असली नाम लिंडा है। वे हाफ इंडियन और हाफ ब्रिटिश हैं। बताया जाता है कि उनके पिता कृष्ण देव महल भारतीय हैं, जबकि मां जून सारा महल अंग्रेज हैं। लिंडा यानी पूजा देओल पेशे से राइटर हैं। उन्होंने 1993 में रिलीज हुई सनी देओल स्टारर 'हिम्मत' की कहानी लिखी थी। वे 2013 में आई धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल स्टारर 'यमला पगला दीवाना 2' की राइटर भी हैं।
और पढ़ें…
अरुण गोविल राम तो अमरीश पुरी थे रावण, भारत में बैन हो गई थी 'रामायण' पर बनी यह पॉपुलर फिल्म
'गजनी' के प्रोड्यूसर मधु मंतेना ने की दूसरी शादी, पत्नी ने तस्वीरें शेयर कर लिखी रोमांटिक पोस्ट
इस लग्जरी होटल में होगी परिणीति चोपड़ा की शादी, किराया कर देगा हैरान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।