बचपन में तेंदुए संग खेलने वाला ये लड़का दे चुका है '100 करोड़ी' 15 फ़िल्म

Published : Nov 06, 2024, 03:24 PM ISTUpdated : Nov 06, 2024, 05:15 PM IST
Ajay Devgn

सार

बॉलीवुड के एक्शन स्टार अजय देवगन की बचपन की तस्वीर वायरल, जिसमें वे चीते के बच्चे के साथ खेलते दिख रहे हैं। जानिए इस तस्वीर के पीछे की अनसुनी कहानी और अजय के फ़िल्मी सफ़र के बारे में।

एंटरटेनमेंट डेस्क. ऊपर तस्वीर में जो बच्चा दिखाई दे रहा है, वह आज देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। 55 साल की उम्र में यह सुपरस्टार धड़ाधड़ फ़िल्में ला रहा है और बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रहा है। बचपन में तेंदुए के बच्चे के साथ खेलने वाला यह बच्चा बड़ा होने के बाद फ़िल्मी दुनिया का सिंह बन चुका है। अपने अब तक के करियर में यह 15 ‘100 करोड़ी’ फ़िल्में दे चुका है। आइए बताते हैं इस बच्चे के बारे में...

बॉलीवुड के पॉपुलर स्टंट कोरियोग्राफर का बेटा है यह स्टार

हम जिस स्टार की बात कर रहे हैं, वह बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टंट कोरियोग्राफर्स में से एक का बेटा है। स्टार के पिता ने अमिताभ बच्चन स्टारर 'लाल बादशाह', 'शहंशाह', 'आखिरी रास्ता', अजय देवगन स्टारर 'इश्क', 'जान', 'हकीकत','दिलवाले', 'जिगर', 'फूल और कांटे', मिथुन चक्रवर्ती स्टारर 'प्रेम प्रतिज्ञा','इलाका', धर्मेन्द्र स्टारर 'पाप को जलाकर राख कर दूंगा' और अनिल कपूर स्टारर 'मिस्टर इंडिया'' 'जैसी फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफी की है।

क्या है सुपरस्टार की बचपन की इस तस्वीर की कहानी?

रिपोर्ट्स की मानें तो यह तस्वीर 1979 में तब की है, जब यह सुपरस्टार बच्चा था और अमिताभ बच्चन स्टारर 'मिस्टर नटवरलाल' के सेट पर गया था। क्योंकि सुपरस्टार के पिता इस फिल्म में एक्शन कोरियोग्राफी कर रहे थे। इसी दौरान सेट पर तेंदुए के बच्चे को देखकर यह बच्चा मचल गया और पूरी टीम इसे उस तेंदुए के बच्चे को हाथ में उठाने से ना रोक पाई। यह तस्वीर अक्सर वायरल होती है। लेकिन ज्यादातर लोग इसके पीछे की कहानी नहीं जानते हैं।

आखिर कौन है यह सुपरस्टार, जो बचपन ने तेंदुए के साथ खेला था?

वैसे तो स्टोरी पढ़ते-पढ़ते आप खुद भी समझ गए होंगे कि हम किस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं। फिर भी बता देते हैं कि तस्वीर में नज़र आ रहा बच्चा और कोई नहीं, बल्कि आज के सुपरस्टार अजय देवगन हैं। अजय के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने-मानें स्टंट कोरियोग्राफर रहे हैं।1991 में रिलीज हुई 'फूल और कांटे' से अजय देवगन ने डेब्यू किया था, जो ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। तब से लेकर अब तक अजय देवगन 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अजय देवगन ने 100 करोड़ क्लब में दीं ये 15 फ़िल्में

अजय देवगन की 100 करोड़ फिल्मों की बात करें तो वे इस प्रकार हैं...

  1. गोलमाल 3 (2010)

कमाई : 106.34 करोड़ रुपए

2. सिंघम (2011)

कमाई : 100.30 करोड़ रुपए

3. बोल बच्चन (2012)

कमाई :102.94 करोड़ रुपए

4. सन ऑफ़ सरदार (2012)

कमाई : 105.03 करोड़ रुपए

5. सिंघम रिटर्न्स (2014)

कमाई :140.62 करोड़ रुपए

6. शिवाय (2016)

कमाई : 100.33 करोड़ रुपए

7. गोलमाल अगेन (2017)

कमाई : 205.69 करोड़ रुपए

8.  रेड (2018)

कमाई : 103.07 करोड़ रुपए

9. टोटल धमाल (2019)

कमाई : 154.23 करोड़ रुपए

10. दे दे प्यार दे (2019)

कमाई : 103.64 करोड़ रुपए

11. तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर (2020)

कमाई :279.55 करोड़ रुपए

12. गंगूबाई काठियावाड़ी (2022)

कमाई : 129.10 करोड़ रुपए

13. दृश्यम 2 (2022)

कमाई : 240.54 करोड़ रुपए

14. शैतान (2024)

कमाई :149.49 करोड़ रुपए

15. सिंघम अगेन (2024)

कमाई : 157.70 करोड़ रुपए

और पढ़ें…

बिना प्रोटेक्शन किस-किसके साथ सोए सलमान खान? Ex-GF का शॉकिंग खुलासा!

दुनिया की सबसे महंगी 'रामायण' की रिलीज डेट का ऐलान, 2 पार्ट में BO पर मचाएगी धूम

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kapil Sharma की नहीं खैर? Lawrence Bishnoi से लिया सीधा पंगा
Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!