हसीना को जबरदस्ती किया Kiss तो डॉक्टर को मारा थप्पड़, कंट्रोवर्सी किंग हैं मीका सिंह

Published : Jun 10, 2025, 06:00 AM IST

Mika Singh Controversies: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर मीका सिंह 48 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1977 को दुर्गापुर में हुआ था। मीका अपने अनोखी आवाज के लिए पहचाने जाते हैं। हालांकि, अपने गानों के साथ-साथ वे कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए फेमस है।

PREV
17

फेमस बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है। कई बार उनपर केस दर्ज हो चुके हैं। इतना ही नहीं वे जेल की हवा भी खा चुके हैं। आइए, जानते हैं उनसे जुड़े कुछ विवाद...

27

1. 2006 में मीका सिंह ने एक पार्टी में राखी सावंत को जबरदस्ती पकड़कर किस किया था। इसके बाद राखी सावंत ने मीका के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने उनकी इजाजत के बिना किस किया था। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी।

37

2. 2011 में मीका कथित तौर पर एक हिट एंड रन केस में फंसे थे। उनपर आरोप लगाया गया था कि मीका की हम्मर एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई थी। हालांकि, मीका ने इस बात से इंकार किया था कि घटना के समय वे गाड़ी नहीं चला रहे थे। दो पुलिस अधिकारियों और ऑटो रिक्शा चालक ने दावा किया कि उन्होंने मीका को कार चलाते हुए देखा था।

47

3. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2013 में गुड़गांव में मीका सिंह के फार्महाउस को पर्यावरण कानून का उल्लंघन करने के बाद सील कर दिया गया था।

57

4. बात 2015 की है मीकासिंह ने दिल्ली नेत्र रोग सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद मामले में खूब तुल पकड़ा था, क्योंकि उन्होंने जिस डॉक्टर को थप्पड़ मारा था उसका कान का पर्दा फट गया था।

67

5.2018 में मीका सिंह को यूएई में हिरासत में लिया गया था। दरअसल, ब्राजील की एक टीनएज मॉडल ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इसके बाद उन्हें जेल में डाल दिया गया। बाद में भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप से रिहा कराया गया था।

77

6. 2019 को ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मीका सिंह पर पाकिस्तान के कराची में एक कार्यक्रम करने के कारण इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ने उनपर बैन लगाने को कहा था। इतना ही नहीं एंटरटेनमेंट कंपनियों के साथ सभी फिल्मों और म्यूजिक कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द कर दिए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories