Akshay Kumar की इन 5 मूवी ने पहले वीकेंड की सबसे ज्यादा कमाई, 'हाउसफुल 5' ने मारी तगड़ी एंट्री

Published : Jun 09, 2025, 04:59 PM ISTUpdated : Jun 09, 2025, 05:00 PM IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' ने तीसरे दिन की कमाई के साथ बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। यह उनके करियर की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्म बन गई है। जानिए इस लिस्ट में 5 फ़िल्में कौन-कौन सी हैं…

PREV
15

5. सूर्यवंशी (2021)

पहले वीकेंड की कमाई : 77.08 करोड़ रुपए

रोहित शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। यह उनके कॉप यूनिवर्स की फिल्म थी, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे। फिल्म ने लाइफटाइम 196 करोड़ रुपए कमाए थे और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

25

4.केसरी (2019)

पहले वीकेंड की कमाई : 78.07 करोड़ रुपए

इस हिट फिल्म को 4 दिन का वीकेंड मिला था। अनुराग सिंह ने फिल्म का निर्देशन किया था। अक्षय कुमार के लीड रोल वाली इस फिल्म ने लाइफटाइम 154.41 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

35

3.हाउसफुल 5 (2025)

पहले वीकेंड की कमाई : 91.83 करोड़ रुपए

फिल्म का बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट अभी आना बाक़ी है। लेकिन तरुण मनसुखानी के निर्देशन वाली यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। अक्षय कुमार फिल्म के लीड हीरो हैं और उनके साथ अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे कलाकार भी नज़र आ रहे हैं।

45

2.2.0 (2018)

पहले वीकेंड की कमाई : 97.25 करोड़ रुपए (सिर्फ हिंदी वर्जन)

इस सुपरहिट फिल्म में अक्षय कुमार विलेन बने थे और रजनीकांत हीरो के तौर पर दिखाई दिए थे। एस. शंकर निर्देशित इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 189.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

55

1.मिशन मंगल (2019)

पहले वीकेंड की कमाई : 97.56 करोड़ रुपए

जगन शक्ति ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। अक्षय कुमार इसमें मुख्य भूमिका में थे। इस सुपरहिट फिल्म ने लाइफटाइम 202.98 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories