Mr & Mrs Mahi के कलेक्शन में भारी गिरावट, जानिए जान्हवी कपूर की फिल्म ने दूसरे दिन कितने कमाए?

Published : Jun 02, 2024, 10:25 AM IST
Mr And Mrs Mahi 2 Days Box Office Collection

सार

Mr & Mrs Mahi शरण शर्मा के निर्देशन में बनी स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है, जो 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर 'Mr & Mrs Mahi' के कलेक्शन में दूसरे दिन (Mr And Mrs Mahi Day 2 Box Office) भारी गिरावट देखी गई। रिपोर्ट्स की मानें इस फिल्म को रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को महज 20.13 फीसदी ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले और इसने पहले दिन कमाई भी अच्छी की। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। लेकिन इसके कलेक्शन में आई गिरावट ने कहीं ना कहीं मेकर्स और स्टार कास्ट को निराश कर दिया है।

Mr & Mrs Mahi ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो मिस्टर एंड मिसेज माही ने दूसरे दिन लगभग 4.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जो पहले दिन के मुकाबले 2.25 करोड़ रुपए कम है। इसे अगर प्रतिशत में देखें तो यह गिरावट 33 फीसदी से ज्यादा है। गौरतलब है कि पहले दिन 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की पहले दिन (Mr & Mrs Mahi Day 1 Collection) की कमाई लगभग 6.75 करोड़ रुपए रही थी। Mr & Mrs Mahi की दो दिन की कुल कमाई तकरीबन 11.25 करोड़ रुपए हुई है।

राजकुमार की पिछली फिल्म के वीकेंड कलेक्शन के करीब Mr & Mrs Mahi

'Mr & Mrs Mahi' दो दिन में ही राजकुमार राव की पिछली फिल्म 'श्रीकांत' के वीकेंड कलेक्शन के करीब पहुंच गई है, जबकि इसके वीकेंड में अभी एक दिन यानी रविवार बाकी है, जिसमें आमतौर पर फिल्मों के कलेक्शन में कुछ उछाल देखने को मिलता है। Srikanth ने पहले वीकेंड (शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर) में कुल 11.95 करोड़ रुपए कमाए थे और 10 मई को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक भारत में 42.79 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। अब देखना यह है कि 'Mr & Mrs Mahi' आगे कैसा परफॉर्म करती है।

जान्हवी कपूर की पिछली फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन के पार

Mr & Mrs Mahi पहले दिन से ही जान्हवी कपूर की पिछली फिल्म 'मिली' के लाइफटाइम कलेक्शन से बेहद आगे चल रही है। 'मिली' ने महज 40 लाख रुपए से ओपनिंग की थी और यह डिजास्टर फिल्म लाइफटाइम 2.24 करोड़ के कलेक्शन पर सिमट गई थी।

और पढ़ें…

कौन ये एक्ट्रेस, 10 साल छोटे क्रिकेटर संग जिसकी शादी की खबर आ रही?

बेबी बंप छुपाते रेस्टोरेंट पहुंचीं दीपिका पादुकोण, पैपराजी की यह हरकत देख भड़के लोग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?
Rani Mukerji के पति कौन और क्या करते हैं, कितनी है संपत्ति-कहां से करते हैं कमाई?