- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बेबी बंप छुपाते रेस्टोरेंट पहुंचीं दीपिका पादुकोण, पैपराजी की यह हरकत देख भड़के लोग
बेबी बंप छुपाते रेस्टोरेंट पहुंचीं दीपिका पादुकोण, पैपराजी की यह हरकत देख भड़के लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण अपनी मां के साथ डिनर करने गईं। इस मौके की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनका बेबी बंप देखा जा सकता है। खास बात यह है कि दीपिका इस दौरान बेबी बंप को छुपाने की कोशिश कर रही थीं।

दीपिका पादुकोण के साथ उनकी मां उजाला पादुकोण और फ्रेंड्स भी मौजूद थीं। साथ ही एक असिस्टेंट भी थी, जो दीपिका को सहारा दे रही थी।
दीपिका ने मां उजाला पादुकोण के साथ डिनर पर जाते वक्त ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी और उसके ऊपर डेनिम जैकेट कैरी की हुई थी।
दीपिका को अपनी असिस्टेंट के पीछे चलते और अपने बेबी बंप को कवर करते देखा गया। हालांकि, बावजूद इसके यह फ्लॉन्ट हो गया। दूसरी ओर दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो भी साफ़ दिखाई दे रहा था।
एक्ट्रेस को रेस्टोरेंट के बाहर देख पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान वे कुछ असहज भी देखा गया। इंटरनेट यूजर्स पैपराजी के इस बर्ताव पर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "कुछ प्राइवेसी दो भाई। कैमरा घुसेड़ देते हो। वह असहज हो रही है।" एक यूजर का कमेंट है, " यह जानते हुए भी कि वह प्रेग्नेंट है, उसको जाने भी नहीं दे रहे।" एक यूजर ने लिखा है, "प्लीज उसे डिस्टर्ब मत करो यार, वह प्रेग्नेंट है।"
बता दें कि दीपिका के पति और अभिनेता रणवीर सिंह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्र-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने फ़्रांस गए हैं। ऐसे में दीपिका अपनी मां के साथ वक्त बिता रही हैं। उनकी डिलीवरी इसी साल सितम्बर में होगी।
दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे इसी महीने की 27 तारीख को रिलीज होने जा रही प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 AD' में नज़र आएंगी। आगे उन्हें अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' में भी देखा जाएगा।
और पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश में मोदी लहर, भाजपा चारों सीटें जीतेगी, कंगना रनौत ने वोट डालने के बाद किया दावा
जानिए अर्जुन कपूर के ब्रेकअप का सच? मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।