
नाना पाटेकर ने राजकुमार, अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर जैसे दिग्गज एक्टरों के साथ स्क्रीन शेयर की है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ राजू बन गया जेंटलमैन और शक्ति: द पावर में काम किया। अब वे प्रतिष्ठित आइकन के रूप में जाने जाते हैं। नाना पाटेकर बेहद सधे हुए एक्टर हैं। वे एकदम डाउन टू अर्थ एक्टर है। महाराष्ट्र के रायगढ़ मुरुद-जंजीरा में एक किसान परिवार में जन्मे नाना ने अपनी लाइफ के शुरुआती दिनों को बेहद मुफलिसी में बिताया था।
हाल ही में अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति 16 के एक एपिसोड के दौरान नाना पाटेकर गेस्ट बनकर आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि 11 साल की उम्र में पत्थर की खदान में भी काम किया, नाना ने कहा कि "हम ज़ेबरा क्रॉसिंग पेंट करते थे और इसके लिए 15 रुपये कमाते थे। इस बात की संतुष्टि थी कि हमें पैसे के लिए भीख नहीं मांगनी पड़ती थी। जो भी काम मिला, मैंने कर लिया। उस समय हमारी पॉकेट मनी 25 पैसे थी और मैं उसी से पूरा दिन गुज़ार लेता था। इन तमाम मुश्किलों के बावजूद हालातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।
नाना पाटेकर ने 1978 में गमन से शुरू हुई, इसमें वे विलेन के किरदार में नजर आए थे। उन्हें अंकुश (1986) से सक्सेस थीं । परिंदा, क्रांतिवीर, तिरंगा, अग्नि साक्षी, खामोशी और भूत जैसी फिल्मों ने बॉलीवुड में स्थापित कर दिया था। अग्नि साक्षी में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।
नाना पाटेकर जब शूटिंग नहीं कर रहे होते हैं, तो वे अपनी पुश्तैनी ज़मीन पर खेती करते हैं, फल और अनाज उगाते हैं। पिंक विला की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 तक उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 80 करोड़ रुपये है, जो फिल्मों और ऐड के जरिए कमाई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।