नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज, रोते हुए पत्नी आलिया ने सुनाई पूरी आपबीती

Published : Feb 24, 2023, 03:29 PM IST
Nawazuddin Siddiqui Rape Case

सार

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने उन्हें बुजदिल बाप बताते हुए कहा है कि वे किसी भी हाल में अपने बच्चों की कस्टडी उनके पास नहीं जाने देंगी। इतना ही नहीं, आलिया ने एक्टर के खिलाफ रेप की शिकायत भी दर्ज कराई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और उनकी पत्नी आलिया के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब आलिया ने नवाज़ के खिलाफ एक अन्य पुलिस शिकायत दर्ज कराई है और उन पर रेप का आरोप लगाया है। आलिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है, जिसमें वे रोती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ-साथ इसके कैप्शन में भी उन्होंने आपबीती सुनाई है और दावा किया है कि नवाज़ उनके बच्चों को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं।

आलिया ने नवाज़ को घटिया कहा

आलिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "एक महान एक्टर, जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर। उसकी बेरहम मां, जो मेरे मासूम बच्चे को नाजायज बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके खिलाफ रेप की शिकायत (प्रूफ के साथ) दर्ज कराई है। कुछ भी हो जाए, इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूंगी।"

यह भी पढ़ें : नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बीवी ने शेयर किया झगड़े का वीडियो, बरसते हुए बोलीं- कोई इतना कैसे गिर सकता है?

वीडियो में यह कह रहीं आलिया

वीडियो में आलिया कह रही हैं, "नवाज़ ने कल कोर्ट में एक केस डाला हुआ है, जिसमें उनका कहना है कि बच्चे उनको चाहिए। बच्चों की कस्टडी वो चाहते हैं। मैं आप लोगों से सिर्फ यह जानना चाहती हूं कि जिस शख्स ने कभी बच्चों को महसूस ही नहीं किया। ना पेट में महसूस किया और ना पेट से बाहर आने के बाद महसूस किया। ना बड़े होने तक महसूस किया। उसे पता ही नहीं कि डायपर कितने का आता है और डायपर पहनाते कैसे हैं। उसे यह नहीं पता कि बच्चे 12 साल के कैसे हो गए। बच्चों का कपड़ा किस उम्र में चेंज होता है। उसे कुछ भी नहीं पता। वह बच्चे मुझसे छीन कर आज अपने पावर से यह दिखाना चाहता है कि वह कितना अच्छा बाप है।"

'अच्छा नहीं, बुजदिल बाप है वह'

आलिया ने आगे कहा है, "वह अच्छा बाप नहीं, बल्कि बुजदिल बाप है कि एक मां से उसका बच्चा छीन रहा है। उसे यह नहीं पता कि सबसे बड़ा पावर जो इस ब्रह्मांड में चल रहा है, वह ऊपर है। पैसे से तुम कुछ भी खरीद लो, लेकिन मुझसे मेरे बच्चे नहीं छीन सकते। तुमने सबके सामने यह माना कि मैं तुम्हारी पत्नी नहीं हूं। लेकिन मैंने तुम्हे हमेशा अपना पति माना है। मैं इस धोखे में रही कि तुम मुझे अपनी पत्नी मानते हो। यह बात मैं कभी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगी। अपनी जवानी के दिनों से आज मैं 40 साल की हो गई हूं। मैंने जिंदगी का सबसे कीमती समय तुम्हे दिया। उसके बाद तुम मुझसे मेरे बच्चे छीनोगे।" आलिया अपने वीडियो में कहा है कि उनके बेटे को तो यह भी पता नहीं कि बाप क्या होता है। उनके मुताबिक़, नवाज़ सिर्फ अपनी बेटी को ही अपनी संतान मानते हैं।

 

 

घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा चुकीं आलिया

आलिया इससे पहले नवाज़ और उनकी फैमिली के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा चुकी हैं। वे ये आरोप तक लगा चुकी हैं कि उनके खाने, बिस्तर और बाथरूम के इस्तेमाल तक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, नवाज के वकील आलिया के अभी भी अपने पहले पति विनय भार्गव के साथ शादी में होने की बात का दावा कर चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

और पढ़ें…

अक्षय कुमार को इस बात का लगता है डर, बताया आखिर क्यों हैं वे सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले स्टार

6 PHOTOS: TV की संस्कारी बहू ने कट आउट ड्रेस में दिए सेंसुअल पोज, देखकर लोग बोले- थोड़ी शर्म कर लो

Exclusive: आखिर क्यों पैन इंडिया रिलीज नहीं हो पा रहीं भोजपुरी फ़िल्में, 'संघर्ष 2' के निर्माता ने बताई वजह

टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' की रिलीज डेट आई सामने, प्रोमो में एक बड़े सरप्राइज का खुलासा भी किया

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 में ये 6 विलेन हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस! रणवीर सिंह किसे-किसे करेंगे खत्म?
Assi box office day 4: तापसी पन्नू की फिल्म की फूली सांसें, देखें सोमवार का कलेक्शन