Anil Kapoor के परिवार में हैं कितने लोग, जानें कौन करता है क्या?

Published : May 03, 2025, 01:11 PM ISTUpdated : May 03, 2025, 01:43 PM IST

बोनी, अनिल और संजय कपूर की माँ, निर्मल कपूर के निधन के बाद, आइए जानें इस फ़िल्मी परिवार के बारे में कुछ अनसुनी बातें और उनके रिश्तों की गहराई।

PREV
17

अनिल कपूर और संजय कपूर व निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। साल 1955 में निर्मल कपूर की शादी मशहूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुई थी। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी फैमिली में कौन-कौन है?

27

सुरिंदर कपूर और निर्मल के चार बच्चे हैं, तीन बेटे-बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर और एक बेटी रीना कपूर।

37

सुरिंदर कपूर और निर्मल के बड़े बेटे निर्माता बोनी कपूर ने दो शादी की थी। पहली शादी साल 1983 में मौना शौरी से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम एक्टर अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है। वहीं कपल का साल 1996 में तलाक हो गया।

47

इसके बाद बोनी कपूर ने साल 1996 में पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी की। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम जान्हवी और खुशी कपूर है। उनकी दोनों बेटियां एक्ट्रेस हैें। बता दें कि बोनी कपूर की दोनों पत्नियां मौना शौरी और श्रीदेवी का निधन हो चुका है।

57

निर्मल और सुरिंदर के दूसरे बेटे बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अनिल कपूर हैं। उनकी शादी साल 1984 में सुनीता कपूर से हुई थी। इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटियां एक्ट्रेस सोनम कपूर और प्रोड्यूसर रिया कपूर और एक बेटा एक्टर हर्षवर्धन कपूर है। सोनम कपूर की शादी साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद अहूजा से हुई है। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम वायु है। वहीं रिया की शादी साल 2021 में निर्माता-निर्देशक करण बूलानी से हुई है।

67

निर्मल और सुरिंदर के तीसरे बेटे संजय कपूर हैं। संजय की शादी साल 1997 में महीप कपूर से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनका नाम एक्ट्रेस शनाया कपूर और जहान कपूर है।

77

निर्मल और सुरिंदर की एक बेटी भी है, जिसका नाम रीना कपूर है। रीना हमेशा फिल्मी दुनिया से दूर रहीं। उनकी शादी संदीप मारवाह से हुई है। दोनों के दो बेटे भी हैं, जिनका नाम एक्टर मोहित और अक्षय है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories