3 मूवी के लिए अजय देवगन ने जीता नेशनल अवॉर्ड, इनमें 2 फ्लॉप

Published : May 03, 2025, 11:25 AM IST

इन दिनों 'रेड 2' में नज़र आ रहे अजय देवगन बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं, जो एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। वे एक बार नहीं, बल्कि तीन बार ऐसा कर चुके हैं। जानिए उनकी इन तीनों फिल्मों के बारे में...

PREV
17

1998 में मिला था अजय देवगन को पहला नेशनल अवॉर्ड

अजय देवगन को एक्टर के तौर पर करियर का पहला नेशनल 1998 में फिल्म 'ज़ख्म' के लिए मिला था। इस फिल्म में उन्होंने मुस्लिम मां और हिंदू पिता के बेटे का किरदार निभाया था।

27

अजय देवगन से लगभग 3 साल छोटी पूजा भट्ट ने इस फिल्म में उनकी मां का रोल किया था। महेश भट्ट के निर्देशन वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लगभग 4 करोड़ में बनी यह फिल्म सिर्फ 4.21 करोड़ रुपए कमा पाई थी।

37

2002 में अजय देवगन को दूसरा नेशनल अवॉर्ड

अजय देवगन को दूसरा नेशनल अवॉर्ड 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह' के लिए मिला। यह फिल्म अमर शहीद भगत सिंह की बायोपिक थी।

47

राजकुमार संतोषी ने 'द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह' का निर्देशन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी। लगभग 20 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म सिर्फ 7.44 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी।

57

अजय देवगन को तीसरा नेशनल अवॉर्ड कब मिला

अजय देवगन को करियर का तीसरा नेशनल अवॉर्ड 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' के लिए मिला था। यह फिल्म मराठा वॉरियर तानाजी मालुसरे की जिंदगी के बारे में थी।

67

'तान्हाजी' का निर्देशन ओम राउत ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म का निर्माण लगभग 172 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि बॉक्स ऑफिस इस फिल्म ने 269.77 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

77

बता दें कि अजय देवगन 'तान्हाजी' के प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने प्रोड्यूसर के तौर पर इस फिल्म के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम भी किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories