बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की माँ, निर्मल कपूर का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारी के कारण उनका निधन हुआ, जिससे कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक व्याप्त है।

Anil Kapoor mother Nirmal Kapoor passed away: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, संजय कपूर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक उनका निधन ‌उम्र संबंधी बीमारी की वजह से हुआ है। निर्मल 90 साल की थीं। निर्मल के यूं चले जाने से पुरे कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है। वहीं फैंस से लेकर सेलेब्स तक निर्मल कपूर की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांग रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनिल कपूर के घर लगा सेलेब्स का तांता

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर की मां निर्मल मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में पिछले एक हफ्ते से एडमिट थीं और फिर ज्यादा तबियत खराब होने की वजह से उनका 2 मई की शाम 5:45 बजे निधन हो गया। इस खबर को सुनने के बाद परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई और सभी भागते-भागते उन्हें आखिरी बार देखने पहुंचें। वहीं एक वीडियो सामने आया है, जहां जान्हवी कपूर और शिखर पहारिया को अनिल कपूर के घर पर स्पॉट किया जा सकता है। वहीं एक दूसरी क्लिप में बोनी कपूर, उनकी बेटी अंशुला कपूर और परिवार के अन्य सदस्य एक साथ दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें हाल ही में पूरे कपूर परिवार ने उनका जन्मदिन बड़े प्यार से मनाया था। इस मौके पर परिवार ने एक साथ फोटो भी शेयर की थी।

View post on Instagram

View post on Instagram

अनिल और संजय कपूर के पिता सुरिंदर कपूर का साल 2011 यानी 14 साल पहले निधन हो गया था। ऐसे में अब तीनों भाई के सर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया है। आपको बता दें हाल ही में पूरे कपूर परिवार ने उनका जन्मदिन बड़े प्यार से मनाया था। इस मौके पर परिवार ने एक साथ फोटो भी शेयर की थी।