
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) में टाइगर के रूप में सलमान खान (Salman Khan) के कैमियो को काफी सराहा गया था। हालांकि, जब टाइगर 3 (Tiger 3) में ऐसा किया गया तो दर्शकों का मिलाजुला रिएक्शन रहा, मतलब कि टाइगर 3 में शाहरुख का कैमियो खास पसंद नहीं किया गया। इसी बात को ध्यान में रखते है यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने एक बड़ा फैसला लिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो आदित्य चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग स्पाई यूनिवर्स फिल्म वॉर 2 (War 2) में कोई कैमियो नहीं करने का फैसला किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) लीड रोल में है। आपको बता दें कि वॉर 2 में सलमान खान-शाहरुख खान के कैमियो करने की खबरें थी।
ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर पर फोकस होगी War 2
इंडस्ट्री से मिले फीडबैक के बाद आदित्य चोपड़ा ने स्वीकार किया कि कैमियो को नौटंकी माना जाता है। उन्होंने कैमियो को केवल पटकथा में शामिल करने की योजना बनाई है। शुरुआत में वॉर 2 में टाइगर और पठान के कैमियो पर विचार चल रहा था, लेकिन अब कहानी पूरी तरह से ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पर फोकस होगी, जिसे अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। ये एक तरह से एक्शन पैक्ड फिल्म होगी, जिसमें साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर खूंखार विलेन के रोल में नजर आएंगे।
2025 में रिलीज होगी ऋतिक रोशन की वॉर 2
आपको बता दें कि वॉर 2 फिलहाल प्रोडक्शन फेज में है। फिल्म 2025 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली है। पहले बताया गया था कि अयान मुखर्जी ने पहले ही यूरोप में बॉडी डबल्स का उपयोग करके फिल्म के लिए एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर लिया है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो वॉर 2 का बजट करीब 400 करोड़ रुपए है। 2019 में आई फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर 475 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था और फिल्म का बजट 150 रुपए था।
ये भी पढ़ें...
कौन है बॉलीवुड का सबसे अमीर कपल, जिसके आगे सुपरस्टार्स Couples तक फेल
The Archies: बच्चन फैमिली के प्राउड मोमेंट में आखिर किस पर भड़क गई ऐश्वर्या राय की सास, PHOTOS
इन 10 फिल्मों ने इस साल की सबसे ज्यादा कमाई, 3 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।