Nora Fatehi Spotted Crying: मुंबई एयरपोर्ट पर रोती दिखीं नोरा फतेही, लोग बोले- कुछ तो गड़बड़ हुआ है

Published : Jul 06, 2025, 08:19 PM ISTUpdated : Jul 06, 2025, 08:31 PM IST
Nora Fatehi Crying1

सार

एक्ट्रेस नोरा फतेही का मुंबई एयरपोर्ट पर रोते हुए वीडियो वायरल, फैंस चिंतित। क्या है माजरा, जानने के लिए पढ़ें।

डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। इसमें देखा जा सकता है कि नोरा ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था और आंखों पर काला चश्मा भी लगाया हुआ था। वे बड़ी तेजी में एयरपोर्ट के अंदर एंटर हो रही थीं। जल्दी इतनी थी कि वे एकबारगी हड़बड़ा तक गई थीं। उनके चेहरे को देखकर यह साफ़ समझ आ रहा है कि वे रो रही थीं। उनका बॉडीगार्ड साए की तरह उन्हें प्रोटेक्ट करते हुए उनके पीछे चल रहा था। इस दौरान एक फैन ने नोरा संग सेल्फी की कोशिश की तो बॉडीगार्ड ने उसे झटके से हटाकर अलग कर दिया और उसे घूरते-बड़बड़ाते हुए आगे बढ़ गया।

नोरा फतेही का वीडियो देख फैन्स लगा रहे तरह-तरह के कयास

नोरा फतेही के रोने की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन इंटरनेट यूजर्स अपने-अपने हिसाब से इसका अंदाजा लगा रहे हैं। पैपराजी पेज पर नोरा का वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "हाय मेरो फेवरेट को क्या हुआ?" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "ब्रेकअप हो गया दीदी का?" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "पर्सनल प्रॉब्लम भाई।" एक यूजर ने लिखा है, "कुछ तो गड़बड़ हो गया।" एक यूजर ने लिखा, "फैमिली में किसी की मौत हो गई।" एक यूजर का कमेंट है, "अरे घर में कोई बीमार होगा। तभी एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़कर जा रही है।"

 

 

फ्लाइट पकड़ने से पहले नोरा ने दिया था बड़ा हिंट

फ्लाइट पकड़ने से पहले नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसा कुछ लिखा था, जो उनकी रोने की वजह की ओर इशारा कर रहा था। उन्होंने अरबी में लिखा था, "इन्ना इलाही वा इन्ना इलायही राजी उन।" इसका हिंदी अर्थ है, "हम अल्लाह के हैं और उसी की ओर लौटकर जाएंगे।" 

नोरा ने जो लिखा, वह एक मुस्लिम वाक्य है, जो किसी की मौत की खबर मिलने के बाद पढ़ा जाता है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि नोरा की फैमिली या करीबियों में किस की मौत हुई है और वे किसका शोक मना रही थीं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ghooskhor Pandit से पहले जाति को लेकर इन 10 फिल्मों पर ख़ूब मचा बवाल, एक ने 1350 CR+ कमाए
Nora Fatehi की फिटनेस मंत्र, फिगर ने बनाया लाखों को मुरीद