Housefull 5 अलग-अलग एंड वाली पहली फिल्म होने का दावा गलत, इन 3 मूवी में भी दिखा ऐसा नजारा

Published : Jun 02, 2025, 01:53 PM IST

Akshay Kumar Housefull 5: हाउसफुल 5 इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला का दावा है कि हाउसफुल 5 पहली ऐसी फिल्म है, जिसके अलग-अलग सिनेमाघरों में क्लाइमैक्स डिफरेंट होंगे। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है…

PREV
16

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 इस समय सबसे ज्यादा लाइमलाइट में बनी है। डायरेक्टर तरुण मनसुखानी की ये फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

26

बता दें कि फिल्म हाउसफुल 5 मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें करीब 24 स्टार्स नजर आएंगे। इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिज, सोनम बाजवा, नरगिस फखरी, चंकी पांडे, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ आदि हैं।

36

हाउसफुल 5 के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने दावा किया है ये पहली ऐसी फिल्म है, जिसके क्लाइमैक्स अलग-अलग सिनेमाघरों में डिफरेंट होंगे। आपको बता दें कि ऐसा नहीं है, इससे पहले भी कुछ फिल्मों के एंड अलग-अलग देखने को मिले हैं। 

46

1985 में आई हॉलीवुड फिल्म क्लू बोर्ड गेम पर बेस्ड एक ब्लैक कॉमेडी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म थी। संभवतः इतिहास की ये पहली ऐसी फिल्म है जिसके एक या दो नहीं बल्कि तीन अलग-अलग क्लाइमैक्स सिनेमाघरों में देखने मिले थे।

56

ममूटी, मोहनलाल और जूही चावला की मलयालम फिल्म हरिकृष्णन में भी सिनेमाघरों में 2 अलग-अलग एंडिंग दिखाई गई थी। इतना ही नहीं मेकर्स ने तीसरी एंडिंग की भी प्लानिंग की थी, जिसमें शाहरुख खान का कैमियो दिखाया जाना था। मगर ऐसा हुआ नहीं। फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी।

66

2018 में आई फिल्म अनफ्रेंडेड: डार्क वेब एक हॉरर-थ्रिलर है, जिसमें अलग-अलग थिएटरों में दो अलग-अलग क्लाइमैक्स दिखाए गए थे। इसके अलावा मूवी का एक तीसरा एंड भी था, जो डीवीडी के लिए रिलीज किया गया था।

Read more Photos on

Recommended Stories