रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन के साथ स्पॉट हुईं अजय देवगन की बेटी नीसा, VIRAL हो रहीं हैं तस्वीरें!

Published : Jun 05, 2023, 05:15 PM IST
Nysa Devgan

सार

नीसा देवगन की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ सिंगर बियॉन्से का कॉन्सर्ट में नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस दौरान नीसा के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन भी नजर आए।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर कपल काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में नीसा की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ लंदन में सिंगर बियॉन्से नॉलेस का कॉन्सर्ट का लुफ्त उठाती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनके साथ सिंगर कनिका कपूर भी नजर आईं।

रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन के साथ नजर आईं नीसा देवगन

इन तस्वीरों में नीसा के खास दोस्त ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन फोटोज की खास बात ये है कि इसमें नीसा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। कॉन्सर्ट में नीसा ने ग्रे फुल स्लीव्स टॉप और सिल्वर स्कर्ट पहन रखा है। इसके साथ उन्हें इस आउटफिट के साथ एक पिंक कलर की हैट पेयर की है। अब नीसा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें नीसा और वेदांत को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। अब रिलेशनशिप की खबरों के बीच वेदांत और नीसा को एक बार फिर एक साथ देखकर उनके रिलेशनशिप रूमर्स को हवा मिल गई है।

हाल ही में जैसलमेर गई थीं नीसा देवगन

नीसा देवगन अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई स्पॉट की जाती हैं। कुछ महीने पहले वो अपना प्री बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दोस्तों के साथ जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस गई थीं। जहां पर उन्होंने जमकर मस्ती की थी।

नीसा की है काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग

नीसा की बात करें तो उन्होंने अब तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है, लेकिन उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वो अजय देवगन और काजोल की बेटी हैं। नीसा इस समय स्विट्जरलैंड में पढ़ाई कर रही हैं। वहीं नीसा की पब्लिक लाइफ की बात करें तो उन्हें चकाचौंध में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। नीसा का सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट है और वो वहां बस चुनिंदा लोगों को ही फॉलो करती हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे