
एंटरटेनमेंट डेस्क. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह ट्रेलर एक्शन, रोमांस और इमोशन से भरा हुआ है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की खूबसूरत लव स्टोरी को दिखाया गया है। इसे देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है और वो फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
क्या है 'सत्यप्रेम की कथा' की कहानी?
'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन के किरदार का नाम सत्यप्रेम (सत्तू) है। वहीं, कियारा आडवाणी इसमें कथा का रोल प्ले कर रही हैं। इस ट्रेलर में दिखाया जाता है कि पहले सत्यप्रेम बने कार्तिक, कथा उर्फ कियारा को प्रपोज करते हैं। और फिर कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं और एक दूसरे से शादी कर लेते हैं, लेकिन शादी के दिन या उसके तुरंत बाद क्या होता है इसका खुलासा नहीं किया गया है। इस ट्रेलर को देख ऐसा लग रहा है कि दोनों की लव स्टोरी एक भयानक पड़ाव पर आ जाती है। अब इस कहानी का अंत क्या होगा इसका खुलासा तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
दूसरी बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी
'सत्यप्रेम की कथा' इसी साल 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन समीर विद्वांस ने किया है। वहीं, फिल्म का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला ने किया है। आपको बता दें फिल्म में गजराव राव सत्यप्रेम के पिता के रूप में देखाई दे रहे हैं और सुप्रिया पाठक को उनकी मां के रूप में नजर आ रही हैं।
वहीं कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन दूसरी बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। दोनों 'सत्यप्रेम की कथा' से पहले 'भूल भुलैया 2' में एक साथ दिखाई दिए थे। फिल्म में इस की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।