ऑस्कर नहीं मिला तो भी गम नहीं, नॉमिनेट होने वालों को भी मिलता है करोड़ों का गिफ्ट बैग

Published : Mar 13, 2023, 09:15 PM ISTUpdated : Mar 13, 2023, 09:16 PM IST
Oscars Gift Bag 2023

सार

ऑस्कर को दुनिया में फिल्म इंडस्ट्री का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है। पूरी दुनिया से अलग-अलग कैटेगरीज में ऑस्कर के लिए कई लोग नॉमिनेट होते हैं, लेकिन सबको अवॉर्ड नहीं मिल पाता। हालांकि, नॉमिनेट हुए लोग भी यहां से खाली हाथ नहीं जाते।

Oscars 2023 Gift Bag: ऑस्कर को पूरी दुनिया में फिल्म इंडस्ट्री का सबसे प्रतिष्ठित (Prestigious) अवॉर्ड माना जाता है। इसमें नॉमिनेशन मिलना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, अवॉर्ड जीतने की तो बात ही अलग है। पूरी दुनिया से अलग-अलग कैटेगरीज में ऑस्कर के लिए कई लोग नॉमिनेट होते हैं, लेकिन सबको अवॉर्ड नहीं मिल पाता। भले ही उन्हें ऑस्कर की ट्रॉफी न मिले लेकिन नॉमिनेट होने वाले लोग खाली हाथ नहीं रहते। नॉमिनेशन पाने वाले हर शख्स को एक खास गिफ्ट मिलता है।

करोड़ों में होती है इस गिफ्ट बैग की कीमत :

ऑस्कर में मिलने वाले इस गिफ्ट बैग की कीमत करोड़ों में होती है। ये गिफ्ट बैग शो के होस्ट के अलावा बेस्ट डायरेक्टर, एक्ट्रेस, एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- एक्ट्रेस जैसी सभी कैटेगरीज में नॉमिनेट होने वालों को दिया जाता है।

कौन बांटता है ये गिफ्ट बैग?

साल 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड में मिलने वाले गिफ्ट बैग की कीमत 1,26,000 डॉलर (1.03 करोड़) के आसपास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गिफ्ट बैग के लिए एकेडमी अवॉर्ड्स के ऑर्गनाइजर्स फूटी कौड़ी खर्च नहीं करते। दरअसल, ये गिफ्ट बैग लॉस एंजिलिस की मार्केटिंग कंपनी डिस्टिंक्टव असेट अपनी तरफ से देती है।

आखिर क्यों इतना महंगा होता है गिफ्ट बैग?

इस गिफ्ट बैग में कई आइटम होते हैं। इस बार इसमें 60 से भी ज्यादा चीजें शामिल की गई हैं। इनमें डिफरेंट ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अलावा लाइफस्टाइल गिफ्ट्स, लग्जरी वेकेशन के पैकेज वगैरह शामिल होते हैं। इसके अलावा 40,000 डॉलर (33 लाख रुपए) की कैनेडियन गेटअवे किट भी है। ऑस्कर में नॉमिनेट हुए लोगों को लग्जरी वैकेशन पास भी मिलते हैं।

ऑस्कर गिफ्ट बैग में क्या-क्या?

ऑस्कर के गिफ्ट बैग में इस बार स्किनकेयर प्रोडक्ट, पेटा का एक ट्रैवल पिलो, ऑल बेटर कंपनी, इफेक्टी-कैल, काइंड रीजन कंपनी, बोरेड रिबेल, डेली एनर्जी कार्ड्स, नोइंगलैब्स के प्रोडक्ट ,मेसन कंस्ट्रक्शन, नेचरगीक्स, रेरेट स्टूडियोज, प्रोफ्लेक्सा, ऑक्सीजेनेटिक्स, और द मिलियंस-बिलियंस-ट्रिलियंस ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

गिफ्ट पर चुकाना पड़ता है टैक्स :

वैसे तो ये गिफ्ट बैग ऑस्कर में नॉमिनेट होने वालों को मुफ्त में दिए जाते हैं। लेकिन इस गिफ्ट को पाने वाले को कुछ पैसा सरकार को टैक्स के रूप में देना पड़ता है। हालांकि, गिफ्ट पाने वाला चाहे तो इस गिफ्ट को दान भी कर सकता है। बता दें कि 2022 में एक्टर डेंजल वॉशिंगटन और जेके सिमंस ने इस गिफ्ट को चैरिटी के लिए दे दिया था।

ये भी देखें : 

Oscars 2023: अवॉर्ड सेरेमनी में पत्नी के साथ दिखे राम चरण तेजा, शिमरी गाउन में पति संग मलाला ने बिखेरा जलवा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे