
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। अब हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान पलक ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बारे में कई खुलासे किए हैं।
आर्यन बहुत कम बोलता हैं- पलक
पलक और आर्यन खान को कई बार एक साथ कई पार्टीज में स्पॉट किया जा चुका है। अब इंटरव्यू में पलक से आर्यन के साथ उनकी इक्वेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'आर्यन बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसे वो दिखते हैं। वो बहुत कम बोलते हैं, लेकिन जो भी कहते हैं वो बहुत ही काम का होता है और फिर वो अपने काम में बिजी हो जाते हैं।'
आर्यन शांत रहते हैं
पलक ने आगे कहा, 'आर्यन ऐसे ही हैं। वो बहुत ही प्यारे और शांत रहने वाले इंसान हैं। वो पार्टीज में अपने आप में ही व्यस्त रहते हैं। अगर आप उनसे बात करोगे तो वो आपसे बात करेंगे, लेकिन ज्यादातर वो शांत रहने वालों में से हैं।'
आर्यन डायरेक्शन में बना रहे करियर
सुपरस्टार शाहरुख और उनकी पत्नी, इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान के बेटे आर्यन खान एक्टिंग से नहीं बल्कि डायरेक्शन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं। आर्यन खान ने कुछ महीने पहले अपने पहले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट भी की थी। आर्यन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि राइटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है और वो जल्द ही रेड चिलीज प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। वहीं पलक तिवारी सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।