पंकज त्रिपाठी के बहनोई की रोड एक्सीडेंट में मौत, बहन की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Published : Apr 21, 2024, 07:15 AM ISTUpdated : Apr 21, 2024, 07:33 AM IST
Pankaj Tripathi Brother In Law Death

सार

Pankaj Tripathi Brother In Law Death. बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी से जुड़ी एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो उनके जीजा राजेश तिवारी की रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया है। वहीं, पंकज की बहन को काफी चोटें लगी है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत से एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के बहनोई राजेश तिवारी की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। वहीं, कहा जा रहा है कि उनकी बहन सरिता की हालत गंभीर है, उन्हें काफी चोटें आई है और वह अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा हो कि उनकी कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज की बहन सरिता और उनके पति राजेश गोपालगंज से कोलकाता कार से जा रहे थे, तभी झारखंड के धनबाद के निरसा में सड़क हादसा हुआ। हादसे इतान भयानक था कि पंकज के बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई और बहन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कब हुआ पंकज त्रिपाठी के बहनोई संग हादसा

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी और उनकी बहन सरिता का रोड एक्सीडेंट शनिवार शाम करीब 4.30 बजे हुआ। कहा जा रहा है कि दिल्ली-कोलकाता हाईवे-2 पर निरसा बाजार के पास कपल की गाड़ी रोड डिवाइडर से टकरा गई थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पंकज के बहनोई की मौत हो गई और बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा कि उनके बहनोई मुन्ना तिवारी (राकेश तिवारी) खुद कार ड्राइव कर रहे थे और उनकी पत्नी सरिता साथ बैठी थीं। कार काफी स्पीड में थी और अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों को वहां मौजूद लोग और पुलिस ने दनबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचे राजेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया वहीं, उनकी पत्नी सरिता को इमरजेंसी ट्रीटमेंट के बाद सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है इसलिए उनका इलाज आईसीयू में किया जाएगा।

सालभर पहले हुआ पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन

आपको बता दें कि सालभर पहले यानी अगस्त 2023 में पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हुआ था। पंकज अपने पिता के काफी करीब थे।

ये भी पढ़ें…

बैक-टू-बैक FLOP, कई फिल्मों से OUT फिर भी है देश की सबसे अमीर हीरोइन!

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे