
एंटरटेनमेंट डेस्क. ओएमजी 2 (OMG 2) की सक्सेस के बीच पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripath) के लिए बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। वे 98 साल के थे। पंकज के पिता ने अपने होम टाउन बेलसंड, बिहार में आखिरी सांस ली। पिता के जाने से वह काफी दुखी हैं। बताया जा रहा है कि उनके पिता का अंतिम संस्कार गांव में ही किया जाएगा। मुंबई में अपनी फैमिली के साथ रहने वाले पंकज पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव रवाना हो गए हैं। बता दें कि पंकज अपने कई इंटरव्यूज में पिता को लेकर बात कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक बताया कि उनके पिता उनके काम में बारे में नहीं जानते थे।
अचानक बिगड़ी थी पंकज त्रिपाठी के पिता की तबीयत
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस त्रिपाठी की तबीयत सोमवार सुबह अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया जाता उसके पहले ही उनका निधन हो गया। कहा जा रहा है कि पंकज के पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिता के निधन की खबर सुनते ही पंकज अपने गांव के लिए रवाना हो गए है। वे रात करीब 11 बजे तक अपने गांव पहुंचेंगे। उनके पिता का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।
पिता के काफी करीब थे पंकज त्रिपाठी
बता दें कि पंकज त्रिपाठी पिता के काफी करीब थे। वे उनकी हर छोटी-बड़ी चीजों का ध्यान रखते थे। कई बार मुंबई आ चुके उनके पिता नहीं जानते थे कि आखिर उनका बेटा क्या काम करता हैं। पंकज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता चाहते थे बेटा डॉक्टर बने लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बात पंकज के वर्कफ्रंट की करें तो उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों के साथ वेब सीरीज में भी काम किया है। उनकी वेब सीरीज को डिफरेंट ओटीटी फ्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। बता दें कि 11 अगस्त को रिलीज हुई उनकी फिल्म ओएमजी 2 को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 10 दिन के अंदर 114.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
ये भी पढ़ें...
4 को पछाड़ 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म बनी गदर 2, बनेगा 1 नया रिकॉर्ड भी
सबसे बड़ा सवाल, क्या सलमान खान का New Look तेरे नाम 2 के लिए
पंकज त्रिपाठी की 8 वेब सीरीज-फिल्मों को बिना 1 रुपए खर्च किए यहां देखे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।