
Janhvi Kapoor Top 5 Highest Grossing Movies: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' की कमाई में दूसरे दिन लगभग 24 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण 'स्त्री' (फ्रेंचाइजी) और 'छावा' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में देने वाले दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म को क्रिटिक्स की सराहना मिली तो वहीं ऑडियंस भी इसकी खूब तारीफ़ कर रही है और पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को भी मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का फायदा इस फिल्म को मिल सकता है और लंबी छलांग लगा सकती है।
ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 'परम सुंदरी' ने पहले दिन भारत में लगभग 7.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी की बदौलत फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 24 फीसदी की ग्रोथ के साथ करीब 9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दो दिन में इस फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 16.25 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
इसे भी पढ़ें : आ गई तारीख, OTT पर कब और कहां देख सकते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’
'परम सुंदरी' दो दिन की कमाई के बाद जान्हवी कपूर की पांचवीं सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। खास बात यह है कि अकेले दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े से ही इस फिल्म ने उनकी 'इससे पहले तक की पांचवी सबसे कमाऊ फिल्म 'उलझ' को नीचे धकेल दिया है। 'उलझ' ने लाइफटाइम 8.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
| रैंक | फिल्म | रिलीज का साल | लाइफटाइम कमाई |
| 1 | धड़क | 2018 | 74.19 करोड़ रुपए |
| 2 | देवरा पार्ट 1 (हिंदी वर्जन) | 2024 | 67.24 करोड़ रुपए |
| 3 | मिस्टर एंड मिसेज माही | 2024 | 36.28 करोड़ रुपए |
| 4 | रूही | 2021 | 23.25 करोड़ रुपए |
| 5 | परम सुंदरी | 2025 | 16.25 करोड़ रुपए (पहले 2 दिन में) |
| रैंक | फिल्म | रिलीज का साल | लाइफटाइम कमाई |
| 1 | एक विलेन | 2014 | 105.62 करोड़ रुपए |
| 2 | ब्रदर्स | 2015 | 82.47 करोड़ रुपए |
| 3 | कपूर एंड संस | 2016 | 73.29 करोड़ रुपए |
| 4 | स्टूडेंट ऑफ दि ईयर | 2012 | 70 करोड़ रुपए |
| 5 | मरजावां | 2019 | 47.78 करोड़ रुपए |
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।