परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने बेटे की दिखाई पहली झलक, खूबसूरत से नाम का किया खुलासा

Published : Nov 19, 2025, 12:31 PM ISTUpdated : Nov 19, 2025, 12:46 PM IST
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा

सार

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Baby Name: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक बेटे के माता-पिता बने हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्चे की पहली तस्वीरें साझा कर नाम का खुलासा किया है, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया है।

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Baby Name: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पॉलीटीशियन पति राघव चड्ढा हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। परिणीति ने 19 अक्टूबर, 2025 को बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब एक महीने बाद कपल ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाते हुए उसके नाम का खुलासा कर दिया है। परिणीति ने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की है। इसमें पहली फोटो में परिणीति और राघव बेटे के पैर को किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में कपल ने बेटे के पैर को प्यार से पकड़ा हुआ है। हालांकि, इन फोटो में परिणीति और राघव ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। इन फोटोज को देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं।

परिणीति चोपड़ा ने बेटे का रखा यूनिक नाम

परिणीति चोपड़ा ने इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'जलस्य रूपं, प्रेमस्य स्वरूपं- तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली है। हमने उसका नाम 'नीर' रखा है। शुद्ध, दिव्य और असीम।' परिणीति के बेटे का नाम जानकर फैंस काफी खुश हो गए हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें वीर का मतलब बहादुर होता है।

 

ये भी पढ़ें..

वाराणसी के घाटों की खूबसूरती को दिखाती हैं ये 5 फिल्में, जानिए किस OTT प्लेटफॉर्म पर उठाएं लुफ्त

Bigg Boss 19 Winner: पलटा वोटिंग गेम, गौरव-फरहाना-तान्या नहीं अब ये कंटेस्टेंट टॉप पर

कैसे हुई थी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा के प्यार की शुरुआत?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। इसके बाद फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग के दौरान दोनों फिर मिले और उन्हें प्यार हो गया। परिणीति और राघव ने मई 2023 में नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। इसके बाद, दोनों ने सितंबर 2023 में उदयपुर के लीला पैलेस में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी। आपको बता दें परिणीति और राघव ने अगस्त के महीने में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी, जिसके बाद अक्टूबर में परिणीति ने बेटे को जन्म दिया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर