Parineeti Chopra Pregnant: मां बनने वाली है परिणीति चोपड़ा, ऐसे दी नए मेहमान के आने की खुशखबरी

Published : Aug 25, 2025, 12:46 PM ISTUpdated : Aug 25, 2025, 01:15 PM IST
parineeti chopra raghav chadha announce first pregnancy

सार

Parineeti Chopra Pregnant: परिणीति चोपड़ा ने गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वे प्रेग्नेंट हैं। फैन्स और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। बता दें कि शादी के 2 साल बाद वे मां बनने जा रही हैं।

Parineeti Chopra Announce Pregnancy: परिणीति चोपड़ा को लेकर खुश करने वाली एक खबर सामने आ रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वे प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने लिखा- 'हमारा छोटा सा यूनिवर्स ..अपने रास्ते पर। उनकी पोस्ट पर सबसे पहले भूमि पेडनेकर ने रिएक्ट किया और दिल वाले इमोजी शेयर कर लिखा- बधाई। सोनम कपूर, भारती सिंह, अनन्या पांडे ने भी उन्हें बधाई दी। बता दें कि परिणीति ने 2023 में रघाव चड्ढा से शादी की थी।

ऐसे शेयर की परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने प्रेग्नेंसी न्यूज

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पेरेंट्स बनने वाले हैं। कुछ वक्त पहले दोनों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सबको खुशखबरी दी। उन्होंने केक का फोटो शेयर किया, जिसपर 1+1 =3 लिखा हुआ है। साथ में एक वीडियो भी है, जिसमें कपल एक-दूसरे का हाथ थामे वॉक करते नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों की पीठ नजर आ रही है। आपको बता दें कि हाल ही में दोनों कपिल शर्मा के शो में शामिल हुए थे और यहां राघव ने जल्दी ही गुड न्यूज देने का वादा भी किया था।

 

ये भी पढ़ें... Parineeti Chopra-Raghav Chadha में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा, जानें कपल की एजुकेशन क्वालिफिकेश

कब हुई थी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी सितंबर 2023 में हुई थी। बता दें कि मार्च 2023 से राजनेता और सांसद राघव चड्ढा के साथ डेटिंग की लगातार अफवाहों के बावजूद परिणीति ने कभी भी सार्वजनिक रूप से रिश्ते के बारे में बात नहीं की। फिर उन्होंने 13 मई 2023 को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की। इस सगाई में शामिल होने खासतौर पर प्रियंका चोपड़ा विदेश में आईं थीं। कपल 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधे। दोनों की इस ग्रैंड वेडिंग में परिवार और रिश्तेदार शामिल हुए थे।

परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट

परिणीति चोपड़ा के फिल्मी करियर की बात करें उन्होंने 2011 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल से डेब्यू किया था। इसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद वे इशकजादे (2012), शुद्ध देसी रोमांस (2013) और हंसी तो फंसी किल दिल (2014) जैसी फिल्मों में नजर आई। इशकजादे के लिए उन्हें स्पेशल मेंशन एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। परिणीति ने लंबे समय से कोई हिट फिल्म नहीं दी है। वे आखिरी बार 2024 में आई फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आईं थीं।

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'तुम बाप भी हो या नहीं', गोविंदा के अफेयर और बेटे यश संग रिश्तों पर जमकर भड़कीं पत्नी सुनीता
2016 की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, इनमें अक्षय कुमार की तीन, जानिए OTT पर कहां देखें