
एंटरटनमेंट डेस्क. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) मंगेतर राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। कपल की शादी रविवार 24 सितंबर को उदयपुर के होटल द लीला पैलेस में होगी। बीती रात कपल की धमाकेदर संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस संगीत सेरेमनी की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं। इसमें देखा जा सकता है कि होने वाले दूल्हा-दुल्हन मस्ती के मूड में नजर आ रहे है। बता दें कि संगीत सेरेमनी को सिंगर नवराज हंस ने अपनी आवाज से रोशन किया। उन्होंने इस मौके पर 90 के दशक के कई मशहूर फिल्मी गाने गाए।
संगीत सेरेमनी में बेहद खूबसूरत लगी दुल्हनिया
उदयपुर के होटल द लीला पैलेस में हुई संगीत सेरेमनी में होने वाली दु्ल्हनिया परिणीति चोपड़ा बेहद खूबसूरत नजर आईं। परिणीति ने इस मौके पर गोल्डन कलर का लहंगा पहन रखा था। खुलसे बाल, हैवी नेकलेस और न्यूड मेकअप में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं, दूल्हा राघव चड्ढा से ब्लैड कोट-पैंट में नजर आए। कपल ने संगीत सेरेमनी को जमकर एन्जॉय किया। परिणीति ने इस मौके पर जमकर डांस भी किया। संगीत सेरेमनी से जुड़े कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा की संगीत सेरेमनी में गेस्ट
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा की संगीत सेरेमनी में पंजाब, दिल्ली, राजस्थान के सीएम के अलावा अन्य खास मेहमान भी शामिल हुए। मेहमानों ने भी संगीत सेरेमनी का पूरी लुत्फ उठाया। संगीत सेरेमनी के दौरान मेहमानों को खास पकवान भी परोसो गए। इस मौके पर चाट, मैगी, कैंडी फ्लॉस के अलावा 90 के दशक की थीम पर बेस्ड कई लजीज व्यंजनों का गेस्ट ने आनंद लिया।
2 बजे निकलेगी बरात
राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा को लाने दोपहर करीब 2 बजे बरात लेकर आएंगे। करीब 3.30 बजे जयमाला हो और 4 से 4.30 के बीच फेरों की रस्म होगी। 6.30 बजे दुल्हन विदा होगी और रात 8.30 बजे से एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें..
जान लीजिए परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी से जुड़ी ये 10 खास बातें
जान लीजिए अक्टूबर 2023 में रिलीज हो रही इन 8 जबरदस्त फिल्मों के नाम
TV के 9 स्टार्स जो वसूलते हैं सबसे ज्यादा फीस, NO. 1 पर इनका कब्जा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।