परिणीति चोपड़ा को कैसे हुआ AAP सांसद राघव चड्ढा से प्यार, एक्ट्रेस ने खुद कर दिया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क. परिणीति चोपड़ा ने नेता राघव चड्ढा से 13 मई को नई दिल्ली में सगाई कर ली है। अब सगाई के 9 दिन बाद परिणीति ने इस फंक्शन की अनसीन फोटोज दिखाई हैं। इन फोटोज को शेयर कर परिणीति ने फैंस को बताया कि उन्हें राघव से कब और कैसे प्यार हुआ था।

Anshika Shukla | Published : May 22, 2023 7:29 AM IST / Updated: May 22 2023, 01:11 PM IST

16
राघव-परिणीति की सगाई की फोटोज

राघव से सगाई के बाद परिणीति की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस बात का पता परिणीति की इन फोटोज को देख साफ हो गया है।

26
परिणीति को राघव से कैसे हुआ प्यार

परिणीति ने इन फोटोज को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'आपको सब कुछ पता चल ही जाता है। हमने एक साथ नाश्ता किया और मुझे पता चल गया कि वो मुझे मिल गया। सबसे अद्भुत व्यक्ति जिसकी ताकत कामिंग, पीसफुल और इंस्पायरिंग होगी।

36
परिणीति ने राघव को बताया अपना घर

परिणीति ने आगे लिखा, 'उसका सपोर्ट, मजाक, दोस्ती मेरी सबसे बड़ी खुशी है। वो मेरा घर है। हमारी सगाई की पार्टी एक सपने को जीने की तरह थी- जो मैंने कल्पना की थी ये उससे भी बढ़कर थी, जिसमें प्यार, हंसी, इमोशन और डांस था।

46
प्रियंका ने लिया सगाई की रस्म में हिस्सा

परिणीति ने इन फोटोज में अपनी बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ भी फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका सगाई की रस्मों में हिस्सा लेती हुई राघव को टीका लगा रही हैं।

56
सगाई में इमोशनल हुईं परिणीति

परिणीति चोपड़ा ने जो फोटोज शेयर की हैं उनमें एक फोटो है, जिसमें वो काफी इमोशनल नजर आईं। इस फोटो में परिणीति, राघव के कंधे पर सिर रखकर रोती नजर आ रही हैं। वहीं राघव उनके आंसू पोछते दिखाई दे रहे।

66
फैमिली के साथ परिणीति-राघव

इस फोटो में परिणीति और राघव अपने फैमिली मेंबर्स के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें परिणीति-राघव की सगाई की खुशी उनकी फैमिली के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos