
एंटरटेनमेंट डेस्क । परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार गाना तू झूम परफॉर्म कर अपने फॉलोअर्स को चौंका दिया है । उन्होंने अपने परफॉरमेंस के लिए बहुत तारीफें बटोरी हैं। उनके सिंगिंग टेलेंट के लिए फैंस ने जमकर कॉम्पीलिमेंट दिए हैं । कई लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वे एक्टिंग छोड़कर प्लैबैक सिगिंग में ही करियर बनाएं ।
ऐसा नहीं है कि परिणीति चोपड़ा को बस तारीफ ही मिली है । राघव चड्ढा की मंगेतर परिणीति चोपड़ा को उनकी सिंगिंग के लिए भले ही तारीफें मिली हैं, लेकिन ऑरिजनल पाकिस्तानी सिंगर को अपनी पोस्ट टैग ना करने के वजह से इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया है।
ट्रोलर्स ने बताया टी सीरीज का नया प्रोजेक्ट
एक शख्स ने कहा कि परिणीति चोपड़ा को कम से कम ऑरिजिनल सिंगर को इस बेहतरीन गाने के लिए विनम्र होना चाहिए, वे गाना गाते समय ऐसा रिएक्ट कर रही हैं, जैसे ये उनका ही सॉन्ग है। वहीं कई लोगों ने तो ये अंदेशा भी जताया है कि टी सीरीज़ इस गाने का रीमेक तैयार कर रही है, जिसे हो सकता है परिणीति चोपड़ा से गवाया जाए ।
'Tu Jhoom' गाने को दी आवाज़
परिणीति चोपड़ा ने बेहद खूबसूरती से इस गाने को अपनी आवाज़ में पिरोया है। उनके फैंस ने उनका बचाव करते हुए कहा कि यह केवल खुशी जताने का तरीका है । इस पर विवाद खड़ा करने का कोई जरुरत नहीं है।
शाही पैलेस में लेंगी सात फेरे !
आप नेता राघव चड्ढा से सगाई करने के बाद से ही परिणीति लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं । एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं । मीडिया सूत्रों के मुताबिक वे राजस्थान की किसी खास लोकेशन पर राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लेंगी ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।