
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक शूज के साथ ब्लैक कलर का जंपसूट पहना हुआ था और वे काफी स्टाइलिश लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों में जूडा बांधा हुआ था और उनके चेहरे पर मेकअप नहीं था। सनग्लासेस उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान उनके उस बैग ने खींचा, जिसे वे कैरी कर रही थीं। इस छोटे से स्टाइलिश बैग की कीमत इतनी है कि आपको हैरान कर सकती है।
कितनी है परिणीति चोपड़ा के बैग की कीमत
परिणीति चोपड़ा ने जो हैंड बैग कैरी किया हुआ था, वह लुइस वुइटन कंपनी का बैग है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बैग की कीमत कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 2710 डॉलर बताई गई है। अगर इसे भारतीय रुपयों में कन्वर्ट करें तो यह करीब 2,22,430 रुपए होते हैं। वहीं, एक अन्य वेबसाइट पर इस बैग की कीमत 2675 डॉलर या भारतीय रुपयों में कहें तो 2,19,557 रुपए बताई गई है। खैर, जो भी हर सूरत में परिणीति चोपड़ा का यह बैग 2 लाख रुपए से ज्यादा का है।
इंटरनेट यूजर्स ऐसे कर रहे परिणीति चोपड़ा को ट्रोल
परिणीति चोपड़ा का वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "चड्ढा (राघव) की काली कमाई इसमें कैसे जाएगी?" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "भाई मैं दिला देता सस्ते में, बाक़ी का ऊपर का मैं रख लेता।" एक यूजर ने लिखा है, "मैंने ऐसा ही 300 रुपए में खरीद लिया।" एक यूजर का कमेंट है, "200 रुपए में इससे अच्छा मिलता है।" एक यूजर ने लिखा है, "उसमें एक लिपस्टिक होगी बस।" एक यूजर का कमेंट है, "मुझे यकीन है कि टाटा भी यही कहेंगे कि यह पैसों की बर्बादी है। सिर्फ दिखावा।" एक यूजर ने लिखा है, "पंजाब के लोगों के पैसे पर मजे लेती फिरती है।"
इसी साल के अंत तक शादी करेंगी परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने इसी साल 13 मई को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से सगाई की। उनकी शादी को लेकर अभी ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि इसी साल के अंत तक वे राजस्थान के उदयपुर के होटल ओबेरॉय उदयविलास पैलेस में शादी करेंगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार 'उंचाई' में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्मों में 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' और 'चमकीला' शामिल हैं।
और पढ़ें…
काजोल से SRK तक, यह था बॉलीवुड स्टार्स का पहला ऑनस्क्रीन Kiss
बॉलीवुड में ये 7 लोग भरते हैं सबसे ज्यादा TAX, लिस्ट में एक हीरोइन भी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।