एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक परवीन बाबी (Parveen Babi) की 20वीं डेथ एनिवर्सरी है। परवीन का निधन 20 जनवरी 2005 को मुंबई में ही उनके घर पर हुआ था। परवीन ने अपने पूरे करियर में करोड़ों दिलों पर राज किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। इतना ही नहीं तकरीबन हर सुपरस्टार के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर की। प्रोफेशनल लाइफ में उन्हें खूब सफलता मिली, लेकिन पर्सनल लाइफ में वे जिंदगीभर सच्चे प्यार को तरसती रही। उन्हें 3 लोगों से प्यार हुआ, लेकिन एक के बाद एक सब उन्हें छोड़कर चले गए। उनकी जिंदगी जिस तरह से खत्म हुई वो काफी दुखद रहा। उन्हें ऐसी दर्दनाक मौत मिली, जिसके बारे में कोई सोच नहीं सकता था।
बताया जाता है कि परवीन बाबी अपने करियर के पीक पर पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी का शिकार हो गई थीं। इस बीमारी को उन्होंने सबसे छुपाकर रखा, लेकिन बाद में उनकी अजीबोगरीब हालत ने बीमारी पर से पर्दा उठा दिया। उनके बर्ताव की वजह से उनकी लव लाइफ पर भी असर पड़ा। धीरे-धीरे करियर के साथ उनकी लव लाइफ भी खत्म हो गई। कहा जाता है कि परवीन का इलाज उनके लवर डायरेक्टर महेश भट्ट ने करवाने की कोशिश की थी, लेकिन इसका उसपर कोई असर नहीं हुआ। परवीन की हालात दिन-ब-दिन बिगड़ती ही चली गई। बीमारी की वजह से परवीन इंडस्ट्री से दूर हो गईं थीं और अकेलेपन में जिंदगी गुजारने लगीं थीं।
ये भी पढ़ें...
कौन है ये हसीना, जो बर्बाद हो गई गैंगस्टार के प्यार में, जेल भी गई
परवीन बाबी की मौत 20 जनवरी 2005 को उन्हीं के घर पर हुई थी, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी थी। उनकी लाश 3 दिन तक सड़ती रही थी। जब पड़सियों को बदबू आई तो पुलिस को बुलाया गया था। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो परवीन की लाश बिस्तर पर पड़ी दिखी थी और उनका एक पैर गैंग्रीन से सड़ गया था। परवीन के लवर कबीर बेदी ने अपनी ऑटोबॉयोग्राफी स्टोरीज आई मस्ट टेल दी इमोशनल लाइफ ऑफ एन एक्टर में परवीन के साथ बिताए पलों और उनके अंतिम दिनों के बारे में जिक्र किया है। कबीर ने बुक में लिखा है कि परवीन की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में केवल उनके लवर रहे डैनी, महेश भट्ट और वे शामिल हुए थे। उन्हें आखिरी बार देखने कोई बॉलीवुड सेलेब्रेटी नहीं पहुंचा था। केवल कुछ उनके रिश्तेदार ही मौजूद थे। उन्हें हम तीनों ने ही दफनाया था।
परवीन बाबी अहमदाबाद में एक फिल्म की शूटिंग देखने पहुंची थीं। जहां उन्हें डायरेक्टर बीआर इशारा ने मिनी स्कर्ट पहने सिगरेट पीते देखा था। इशारा, परवीन से इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने अपनी फिल्म ऑफर कर दी। परवीन की पहली फिल्म चरित्र 1973 में आई थी। हालांकि, मूवी फ्लॉप रही। फिर फिल्म मजबूर, दीवार, अमर अकबर एंथोनी ने उन्हें स्टार बना दिया। उन्होंने काला पत्थर, सुहाग, दो और दो पांच, कालिया, शान, देश प्रेमी, नमक हलाल, क्रांति, मंगल पांडे, महान, जानी दोस्त, चोर पुलिस सहित कई फिल्मों में काम किया।
ये भी पढ़ें…
8 PHOTOS: इतना क्लासी और ग्रेसफुल है अक्षय कुमार का आलीशान बंगला
Bigg Boss Finale: एक करोड़ से शुरू हुई इनामी राशि,जानें कब-कब घटी-बढ़ी