Saif Ali Khan पर हुआ हमला तो बोले शत्रुघ्न सिन्हा, ...बंद करो ये खेल

Published : Jan 19, 2025, 11:17 AM ISTUpdated : Jan 19, 2025, 11:22 AM IST
shatrughan sinha

सार

सैफ अली खान पर हुए हमले को शत्रुघ्न सिन्हा ने दुखद बताया और करीना कपूर की तारीफ की। उन्होंने 'दोषारोपण का खेल' बंद करने की अपील की और कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, saif ali khan attack shatrughan sinha statement । सैफ अली खान को घर में घुसकर चाकू मारने, शाहरुख खान की घर की रेकी करने, सलमान खान के घर फायरिंग जैसे मामलों पर मीडिया में बवाल मचा हुआ है। इन तमाम मामलों पर विपक्ष ने फडणवीस सरकार को घेरा है। ऐसे में एक्टर से पॉलीटिशियन बने शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है।

शत्रुघ्न ने करीना कपूर की तारीफ

शॉटगन ने रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हमले को 'दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। उन्होंने सैफ की वाइफ करीना कपूर खान की भी तारीफ की है, जो घटना के समय मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने कोई पैनिक क्रिएट नहीं किया। शत्रुघ्न ने अस्पताल से सैफ अली खान और करीना की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-जनरेटेड तस्वीर भी पोस्ट की।

शत्रुघ्न ने सैफ, करीना की एआई तस्वीर की शेयर

एआई फोटो में सैफ अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए थे जबकि करीना उनके बगल में बैठी थीं। तस्वीर में दोनों मुस्कुरा रहे हैं. इसे शेयर करते हुए, शत्रुघ्न ने लिखा, "हमारे क्लोज, डियर #सैफअलीखान पर हमला बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। भगवान का शुक्र है कि वह ठीक हो रहे हैं। मेरे सबसे पसंदीदा 'शो मैन' फिल्म मेकर राजकपूर की पोती को हार्दिक शुभकामनाएं।

 

 

शत्रुघ्न ने लोगों से 'आरोप- प्रत्यारोप' बंद करने को कहा

शत्रुघ्न ने आगे कहा, "एक विनम्र अपील, प्लीज 'दोषारोपण का गेम' बंद करें, पुलिस अपना काम अच्छे से कर रही है। हम श्योर हैं कि हमारे सीएम और होम मिनिस्टर, महाराष्ट्र @देव_फडणवीस द्वारा उठाए गए कदम की सराहना करते हैं। इस मामले में और अधिक ट्विस्ट पैदा ना करें न बनाएं। जल्द ही समाधान किया जाएगा, जितनी जल्दी बेहतर होगा।"

शत्रुघ्न ने यह भी कहा, "डिप्टी सीएम @AgitPawarSpeaks और हमारे फ्रेंड @mieknathshinde को उनकी चिंताओं और जताई गई संवेदना के लिए धन्यवाद। आखिरकार सैफ सबसे शानदार स्टार में से एक हैं और पद्मश्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भी हैं, वे जल्दी ठीक होकर फिर हम सभी का एंटरटेनमेंट करेंगे।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश